• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2024 में मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने का संकल्प दिला गए शाह

Writer D by Writer D
02/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल (Sonelal Patel) की 74वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘जन-स्वाभिमान दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना दल के कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। शाह ने कहा कि भाजपा और अपना दल ने चार चुनाव मिलकर लड़े हैं और जीते हैं। इसी का परिणाम है कि सपा और बसपा की विघटनकारी ताकतों से उत्तर प्रदेश को निजात मिली है।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह (Amit Shah) ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का पूरा जीवन दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समाज के कल्याण के लिए संघर्ष करने में गुजारा। उनके बताए रास्ते पर अनुप्रिया पटेल अपनी पार्टी अपना दल को लेकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। यूपी में औद्योगिक निवेश आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजी गई गरीब कल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी से योगी सरकार जमीन पर उतार रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में पिछड़े वर्ग के सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली है।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह (Amit Shah) ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़े वर्ग के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। आजादी के बाद किसी सरकार के मंत्री परिषद में सबसे ज्यादा पिछड़ा समाज से आने वाले मंत्री मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान एनडीए सरकार में हैं।

सामाजिक न्याय के सपने को पीएम मोदी ने किया साकार: सीएम योगी

पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान कर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा समाज को उसको हक दिलाने कार्य किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में देश में पाकिस्तान से आए आतंकी आये दिन बम फोड़ते थे। आज देश में कहीं कोई आतंकी हमला नहीं होता। अब भारत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करता है। भारत को सुरक्षित बनाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है।

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जन्म जयंती कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: amit shahapna dal(s) partyLucknow Newssonelal patel birth anniversary
Previous Post

सामाजिक न्याय के सपने को पीएम मोदी ने किया साकार: सीएम योगी

Next Post

पीएम मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती है पूरी दुनिया: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

पीएम मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती है पूरी दुनिया: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Rape charges

एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ बलात्कार का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

16/12/2020
cm dhami

स्वस्थ भारत, स्वस्थ उत्तराखंड बनाने के लिए कृतसंकल्प: CM धामी

19/03/2025
कोरोना वैक्सीन

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का होगा पंजीकरण, जल्द शुरू होगा टीकाकरण

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version