• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवारवाद को बढ़ावा देना इंडी गठबंधन का मकसद : अमित शाह

Writer D by Writer D
03/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के समर्थन में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए (इंडी गठबंधन) का मकसद परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना है। जबकि मोदी का मकसद देश के किसान, गरीब, मजदूर, दलित और आदिवासी को मजबूत बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करना है।

अमित शाह (Amit Shah)  ने बुढ़ाना स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि इस चुनाव में जो घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ है, उसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाले लोग एकत्र हुए हैं। जिस दिन मोदी ने मेरठ में रैली की उसी दिन विपक्षी गठबंधन ने भ्रष्टाचारी रैली आयोजित की और उसमें भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की बात की। घमंडिया गठबंधन, जिसमें अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। कांग्रेस ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को अटका कर, लटकाकर और भटकाकर रखा। मोदी ने केस भी जीता, भूमि-पूजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।

गृहमंत्री शाह (Amit Shah)  ने कहा कि मोदी ने गरीब एवं किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। मोदी ने गुड़ और गन्ने के इस क्षेत्र में गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर ढेर सारे बदलाव किए हैं। बसपा शासन में 19 चीनी मिलें बंद हुईं, अखिलेश के शासन में 10 चीनी मिलें बंद हुईं लेकिन भाजपा के शासन में 20 से अधिक चीनी मिलों को शुरू किया गया और 5 नई चीनी मिलें बनाने का काम भी हमारी सरकार ने किया है।

भुगतान की जहां तक बात है, आज 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। ये चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

कश्मीर की चर्चा करते हुए गृहमंत्री शाह (Amit Shah) ने कहा कि मोदी ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है। सर्जिकल स्ट्राईक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया करने का काम किया है। आप याद कीजिये जब कांग्रेस सरकार थी, तब गन्ने का मूल्य 210 रुपये प्रति क्विंटल था। आज इसे 340 रुपये प्रति क्विंटल करने का काम मोदी सरकार ने किया है।

Tags: amit shahINDIA alliance
Previous Post

महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज

Next Post

अब जेल जाने में भी डर रहे अपराधी : मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
Next Post
CM Yogi

अब जेल जाने में भी डर रहे अपराधी : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को दी अपनी राय

27/06/2021
Arrested

4400 हिन्दुओं को ईसाई बनाने के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

30/10/2022
Cash

उड़न दस्ते की टीम ने चेकिंग में पकड़े 2 लाख 62 हजार रुपये

06/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version