• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से, जगन्नाथ यात्रा में होंगे शामिल

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Muslim League Jammu and Kashmir

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 12 जुलाई को वह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भी शामिल होंगे। गृहमंत्री के शनिवार की रात अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि शाह के शनिवार रात अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है। इसके अगले दिन 11 जुलाई को वह शहर के बोपाल इलाके जाएंगे और वहां एक पुस्तकालय तथा नगर निकाय केंद्र का उद्घाटन करेंगे। बोपाल शाह के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में आता है।

वह अहमदाबाद शहर में और उसके आसपास जल वितरण परियोजना, एक सामुदायिक हॉल और नगर निकाय अधिकारियों द्वारा निर्मित एक वार्ड कार्यालय सहित अन्य परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। शाह के साणंद जाने की भी संभावना है।

यहां वह साणंद एपीएमसी, आंगनवाड़ी, सड़कों और ‘स्मार्ट’ कक्षाओं जैसी विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे।

हजारों किसानों के खाते से बगैर जानकारी बीमा कंपनी ने काटे इतने लाख रुपए

गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने पत्रकारों को बताया कि गृह मंत्री 12 जुलाई को अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथ यात्रा शुरू होने से पहले ‘मंगल आरती’ में हिस्सा लेंगे। वार्षिक रथ यात्रा जमालपुर स्थित इस मंदिर से ही निकलती है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह 72 हेक्टेयर में फैली एक झील के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ करने के लिए गांधीनगर जिले के नारदीपुर गांव का दौरा करेंगे। इसी जगह से वह निर्वाचन क्षेत्र में 26 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।

दोपहर में वह राज्य की राजधानी में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर में नशीले पदार्थ एवं मनोदैहिक पदार्थों का पता लगाने वाले एक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह महिला सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।

Tags: amit shahGujarat newsgujarat visitHome ministerhome minister amit shahIndia News in HindiLatest India News Updates'jagannath yatra 2021अमित शाहगृह मंत्री
Previous Post

हजारों किसानों के खाते से बगैर जानकारी बीमा कंपनी ने काटे इतने लाख रुपए

Next Post

पत्नी ने सोए हुए पति पर डाल दी खौलती हुई चाशनी, और फिर जो हुआ…

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

चेहरे को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फेसपैक

26/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Next Post
sugar syrup

पत्नी ने सोए हुए पति पर डाल दी खौलती हुई चाशनी, और फिर जो हुआ...

यह भी पढ़ें

Shehnaaz Gill

शहनाज गिल के साथ विक्की कौशल ने खिंचवाईं तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार

21/10/2022
LPG Gas cylinder

घरेलू गैस पर सब्सिडी खत्म कर रही मोदी सरकार?

02/10/2020
Unwanted hair

फेस को अनचाहे बालों से मिलेगा निजात, करें ये उपाय

15/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version