• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिग बी ने किया ऐसा स्टंट, लोगों को याद आ गए ‘दीवार’ वाले एंग्री यंग मैन

Writer D by Writer D
28/03/2022
in मनोरंजन
0
amitabh bachchan

amitabh bachchan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) उम्र के 80वें पड़ाव पर भी सिनेमा जगत में लगातार एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में निर्देशक अमित शर्मा के साथ मिलकर एक टीवी कॉमर्शियल शूट किया। शूटिंग के दौरान अपने पैशन और डेडिकेशन से अमिताभ बच्चन ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया क्योंकि इस एड में कई एक्शन सीन और स्टंट शामिल थे।

अमिताभ बोले- खुद करूंगा स्टंट

79 वर्षीय अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) ने क्रू और निर्देशक अमित शर्मा को बताया कि वह अपना स्टंट (Stunt) खुद ही करेंगे। जाहिर सी बात है कि इससे प्रोडक्शन क्रू के साथ-साथ हर कोई सरप्राइज था। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनोहर वर्मा जो कि इस एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ और डायरेक्ट कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हम एक बॉडी डबल के साथ तैयार थे लेकिन फिर मिस्टर बच्चन सेट पर आए तो उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वह खुद ये स्टंट करेंगे।’

79 साल के अमिताभ बच्चन ने किया ये खतरनाक स्टंट, लोगों को याद आईं 'दीवार' और 'जंजीर' जैसी फिल्में

बिग बी को है इस बात का मलाल, आज भी करते है अफसोस….

एक्शन डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा प्रिकॉशन्स लेने पड़े। अमिताभ बच्चन को एक के बाद एक लगातार 3 मजबूत कांच (शीशे) तोड़ने थे। कमाल की बात ये रही कि बिग बी ने एक ही टेक में इस शीशों को चकनाचूर कर दिया। वर्मा ने कहा, ‘जो लोग सेट पर मौजूद थे उन्हें ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ वाले एंग्री यंग मैन की याद आ गई।

बिग बी फिर बने नाना, एक्टर कुणाल कपूर बने पापा

आज के बच्चे भी नहीं कर सकते मुकाबला

एक्शन डायरेक्टर मनोहर वर्मा ‘सरदार उधम सिंह’ और ‘मिर्जापुर’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं और इससे पहले भी उन्होंने एक कॉमर्शियल में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। उन्होंने शूजीत सरकार के साथ भी काम किया है। अमिताभ बच्चन के बारे में वर्मा ने कहा, ‘वो तो नंबर वन हैं और कोई भी उनसे मुकाबला नहीं कर सकता है, आज की जेनरेशन में भी कोई नहीं कर सकता।’

Tags: Amitabh Bachchanbollywood gossipsEntertainment news
Previous Post

Lock Upp: मंदाना करीमी ने अली मर्चेंट की खोली पोल, बोली- बाथरूम में करता है….

Next Post

RRR का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, पहले विकेंड में की धमाकेदार कमाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post

RRR का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, पहले विकेंड में की धमाकेदार कमाई

यह भी पढ़ें

AK Sharma

सुना है ऊर्जा मंत्री ने बिजली हड़तालियों को झाड़ा…

14/03/2023
Jammu and kashmir

सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकी के 2 ठिकानों को किया ध्वस्त

13/08/2020
Kashi

वाराणसी आने वाले पर्यटक काशी के आइकोनिक जगहों को देख सकेंगे एक नजर में

21/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version