• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रमुख सचिव ने घर-घर दी दस्तक… पूछा-सीवर लाइन से कोई फायदा हुआ य?

Writer D by Writer D
20/08/2024
in आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Amrit Abhijat

Amrit Abhijat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। ताजनगरी में सीवर व पेयजल योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) सोमवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने घर-घर जाकर दस्तक दी। पूछा, पानी आ रहा है या नहीं? सीवर लाइन से कोई फायदा हुआ? पानी का प्रेशर, बिल भुगतान व अन्य जानकारियां लीं।

दो दिन के दौरे पर सोमवार दोपहर 2 बजे प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat)  आगरा पहुंचे। सरकारी अमले के साथ सबसे पहले धांधुपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सीवर कनेक्शन के बारे में पूछा। उपभोक्ताओं ने बताया कि सीवर लाइन डालने से फायदा हुआ है। फिर पूछा कि बिल आ रहा है या नहीं? लोगों ने बताया कि बिल नहीं आ रहा। प्रमुख सचिव ने कहा अच्छी गुणवत्ता की सेवाओं के लिए बिल भुगतान जरूर करते रहें। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में कोताही नहीं बरतने की हिदायत भी दी।

धांधपुरा से प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat)  आवास विकास कॉलोनी स्थित सेक्टर-2 पहुंचे। यहां उन्होंने तीन-चार घरों में जाकर पानी और सीवर सुविधा की जानकारी ली। रमेश के घर पहुंचे तो वह गेट पर खड़े मिल गए। उनसे पूछा कि सीवर लाइन बिछ गई। तो रमेश ने बताया कि पांच साल पहले सर्वे हुआ था। अभी तक सीवर लाइन नहीं डली। प्रमुख सचिव ने कहा एक साल में सीवर लाइन बिछ जाएगी। फिर उन्होंने सेक्टर-4 स्थित घरों में जाकर पानी का प्रेशर परखा। यहां एक दरोगा के घर गए। उनके घर प्रेशर से पानी आपूर्ति होता मिला। उनसे पूछा कि क्या 24 घंटे पानी आता है। बताया, एक से डेढ़ घंटे आता है। फिर उन्होंने पूछा कि प्रेशर इतना ज्यादा क्यों है। उन्होंने मजाक करते हुए कहा- शायद पुलिस के डर से प्रेशर ज्यादा है। अन्य घरों में उन्होंने हाउस टैक्स, पानी व सीवर बिल आदि के बारे में जानकारियां लीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

बैक मारने पर कहां जाता है सीवर का गंदा पानी

घर-घर दस्तक देने के बाद प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat)  सेक्टर-4 स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने पंपिंग स्टेशन की मोटर, क्षमता व अन्य जानकारी लीं। पूछा, पंपिंग स्टेशन कैसे काम करता है। कर्मियों ने बताया कि पंप से सीवेज लाइन में आगे जाता है। पूछा कि सीवेज जब बैक मारता है फिर उसका निस्तारण कैसे किया जाता है। बताया कि बैंक मारने पर पंप की मदद से सीवेज को लाइनों में डाला जाता है।

पश्चिमपुरी तक सीवर कार्यों का निरीक्षण

सेक्टर-4 से प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat)  शाम 6 बजे पश्चिमपुरी स्थित फ्रैंडस कॉलोनी पहुंचे। जहां उन्होंने सीवर कार्यों के बारे में पूछा। लोगों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। किसी ने कहा सीवर कनेक्शन हो गया है तो किसी ने सीवर कनेक्शन चालू नहीं होने की बात कही।

सिपाही भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, uppbpb.gov.in.से करें डाउनलोड

प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां सीवर कनेक्शन चालू हो गए हैं वहां बिल भेजना शुरू किया जाए। इस दौरान अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आज नगर निगम की समीक्षा

नगर विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यों की समीक्षा के लिए आए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) मंगलवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। राजस्व अर्जन व प्रोजेक्ट की प्रगति जानेंगे। साथ ही, नगर निकायों के वार्षिक कार्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता सर्वेक्षण योजनाओं की समीक्षा होगी।

Tags: agra newsamrit abhijatup news
Previous Post

सिपाही भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, uppbpb.gov.in.से करें डाउनलोड

Next Post

कोरोना पॉजिटिव हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, खुद को किया आइसोलेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Digvijay Singh

कोरोना पॉजिटिव हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, खुद को किया आइसोलेट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जनता-जनार्दन की सेवा डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता: सीएम योगी

14/10/2022
Karwa Chauth

करवा चौथ पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी धन दौलत

17/10/2024
Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर चुने गए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष

05/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version