• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

Writer D by Writer D
15/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार और सुरक्षित विमानन व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड को हेलिपोर्ट और हेलीपैड नेटवर्क से सशक्त बनाया जाए तथा सभी जिला मुख्यालयों को देहरादून से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए हवाई सेवाएं केवल सुविधा नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा हैं। उन्होंने प्रदेश में हेलिपोर्ट एवं हेलीपैड की संख्या बढ़ाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक हवाई संपर्क सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मुख्य सचिव ने उधमसिंह नगर स्थित पराग फार्म में राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पायलट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र शुरू करने को कहा, ताकि उत्तराखंड विमानन प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन सके।

उन्होंने पौड़ी जिले को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने के साथ ही लैंसडाउन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि लैंसडाउन राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और वहां हवाई संपर्क पर्यटन को नई गति देगा।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एटीसी स्थापना के लिए सिविल निर्माण कार्य राज्य सरकार करेगी, जबकि तकनीकी सहयोग और मानव संसाधन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया उपलब्ध कराएगी। उन्होंने युकाडा को प्रदेशभर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य देते हुए एएआई के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा।

हवाई यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने प्रदेश में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और पीटीजेड कैमरे स्थापित करने पर भी जोर दिया। इसके लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने दूरस्थ एवं कम सेवा वाले क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए हेलिपोर्ट और हेलीपैड नेटवर्क का विस्तार करने पर बल दिया। साथ ही गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए एयर स्ट्रिप अथवा हेलीपोर्ट विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के साथ कुमाऊं क्षेत्र की समग्र हवाई कनेक्टिविटी की योजना तैयार की जाए। उन्होंने केंद्र सरकार की उड़ान-2 योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के लिए नए हवाई मार्गों का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, युकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन सहित नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

Next Post

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

Writer D

Writer D

Related Posts

Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Earthquake
नई दिल्ली

लद्दाख में कांपी धरती, चार घंटे में आए 2 भूकंप

13/08/2026
Next Post
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

यह भी पढ़ें

Kanwariyas

यूपी में रद्द हुई कांवड़ यात्रा, कोरोना महामारी के चलते योगी सरकार ने लिया फैसला

17/07/2021
Kedarnath Dham

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, हुआ शुभ मुहूर्त का ऐलान

18/02/2023
Road Accident

मजदूरों से भरे ऑटो को ट्रक ने रौंदा, छह लोगों की मौत

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version