• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

Writer D by Writer D
14/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने पर्यटन विभाग को अगले पांच वर्षों का स्पष्ट रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए योजनाबद्ध कार्य, प्रभावी प्रचार-प्रसार और नई पर्यटन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देना होगा।

मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आउटकम इंडिकेटर्स के अनुरूप अगले पांच वर्षों के लक्ष्य निर्धारित करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार बेहद जरूरी है। इसके लिए वार्षिक प्रचार-प्रसार कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026, आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन, रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल और विंटर कार्निवल जैसे आयोजनों को हर वर्ष निर्धारित समय पर नियमित रूप से आयोजित किया जाए, ताकि वे उत्तराखंड की पहचान बनें और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करें।

उन्होंने पर्यटन विकास के लिए शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म रणनीति तैयार करने को कहा। साथ ही पर्यटन सर्किट, नए पर्यटन स्थलों और आवश्यक आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन परियोजनाओं में निजी निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने तथा राज्य में लगातार नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की आवश्यकता भी बताई।

मुख्य सचिव ने समावेशी और सतत पर्यटन विकास को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए निर्देश दिए कि विकास का लाभ राज्य के सभी क्षेत्रों तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं को पेशेवर पर्यटन गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए संस्थागत व्यवस्था विकसित करने पर भी बल दिया। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) का उपयोग करने तथा ऐसा प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को देश और विदेश में रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और राज्य में बढ़ती मांग को देखते हुए उपयुक्त स्थानों पर ग्लैंपिंग (Glamorous Camping) परियोजनाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रोहिला सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

Next Post

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनीस्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री

05/08/2026
Chattisgarh Cabinet Meeting
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद की बैठक: छग एआई मिशन काे मंजूरी, 500 करोड़ हाेंगे खर्च

05/08/2026
Next Post
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

यह भी पढ़ें

Lime Stone mine explosion

लाइम स्टोन खदान में विस्फोट से पांच मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

08/05/2021
sai dharam tej

सड़क दुर्घटना में घायल हुआ ये फेमस एक्टर, अस्पताल में भर्ती

11/09/2021
arrested

व्यापारी को धमकाने के आरोप में समाजसेवी गिरफ्तार

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version