• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

Writer D by Writer D
05/08/2026
in Main Slider, पंजाब, राष्ट्रीय
0
cm bhagwant mann

cm bhagwant mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब सरकार (Punjab Government)  ने विधानसभा में दावा किया है कि एक अप्रैल, 2022 से लेकर अब तक पंजाब सरकार ने पूर्ण पारदर्शिता, भ्रष्टाचार-मुक्त और योग्यता-आधारित प्रक्रिया के माध्यम से 68,228 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। बुधवार को सरकार ने रोजगार सृजन, पारदर्शी शासन और बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास में ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए प्रशंसा स्वरूप एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में राज्य सरकार की सफल दो-आयामी रणनीति की सराहना की गई। इस नीति का उद्देश्य सरकारी भर्तियों में पूर्ण पारदर्शिता बहाल करना और निजी क्षेत्र में स्थायी नौकरियां सृजित करने के लिए मेगा औद्योगिक निवेश आकर्षित करना है। भर्ती प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियां देने में दशकों पुरानी सिफारिशी, राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार की प्रथा को स्थायी रूप से समाप्त कर दिया है। पक्षपात के स्थान पर योग्यता को प्राथमिकता देकर सरकार ने लाखों पंजाबी युवाओं का विश्वास बहाल किया है।

उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में 16,316, गृह विभाग में 14,723, बिजली विभाग में 8,706, स्थानीय निकाय विभाग में 5,681 और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 4,758 व्यक्ति भर्ती किये गए हैं। राजस्व, चिकित्सा शिक्षा, जल संसाधन, कृषि और अन्य सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी हजारों अतिरिक्त नियुक्तियां की गई हैं। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि 16 मार्च, 2022 और 31 जुलाई, 2026 के बीच पंजाब को 1,83,837 करोड़ रुपये के 9,899 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन परियोजनाओं से राज्य भर के युवाओं के लिए 6,16,436 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

टाटा स्टील, एचएमईएल ऑर्गेनिक्स, सेल सोलर, अंबुजा सीमेंट्स, हैप्पी फोर्जिंग्ज, वर्धमान स्पेशल स्टील्स, नेस्ले इंडिया और अन्य सहित प्रमुख वैश्विक एवं राष्ट्रीय कॉर्पोरेट कंपनियों ने बड़े विस्तार परियोजनाओं के लिए पंजाब को चुना है। ये निवेश विनिर्माण, स्टील, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, लॉजिस्टिक्स और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण उच्च-विकास क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

Tags: cm bhagwant mannpunjab monsoon session
Previous Post

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

Next Post

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

यह भी पढ़ें

सांसद आवास की छत से गिरकर लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

21/08/2022
CM Yogi

कलंकित व काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहींः सीएम योगी

09/11/2025

BJP प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचें बृजेश पाठक, बोले- हमारी सरकार बनने जा रही है

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version