• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री शिलान्यासित परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश

Writer D by Writer D
15/01/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत इन योजनाओं से संबंधित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने संबंधित विभागों को इन परियोजनाओं की निरंतर निगरानी कर निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, लेकिन अभी लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परियोजनाओं का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि एक से अधिक विभागों से संबंधित परियोजनाओं में विभाग आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का निस्तारण कर परियोजनाओं को पूर्ण कराएं। उन्होंने नियोजन विभाग को भी प्रधानमंत्री के शिलान्यास से संबंधित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर तेजी से कार्य करने के लिए केंद्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन एवं शेड्यूल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की 22,015.76 करोड़ रुपये लागत की कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 06 परियोजनाओं का लोकार्पण हो चुका है, जबकि 12 परियोजनाओं का लोकार्पण अभी शेष है। 73 परियोजनाओं का कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है, जिनमें से अधिकांश परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. एस. एन. पाण्डेय, युगल किशोर पंत, अपर सचिव विनीत कुमार एवं नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

योगी सरकार का 100 दिवसीय विशेष सघन टीबी रोगी खोज अभियान फरवरी से

Next Post

e-Access Vs Ather 450: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट?

Writer D

Writer D

Related Posts

Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Anil Vij-JP Nadda
हरयाणा

जेपी नड्डा से मिले अनिल विज, पुराने रिश्तों की दिखी मिठास

07/07/2026
Next Post
e-Access Vs Ather 450: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, किसकी रेंज है ज्यादा?

e-Access Vs Ather 450: कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट?

यह भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी में 110 नए कोरोना पाॅजिटिव 110 new corona positive found in Lakhimpur Kheri,

लखीमपुर खीरी में 110 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 3225 पहुंची

13/09/2020
Akhilesh Yadav

फेक ट्वीट के बाद ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए अखिलेश यादव

12/12/2022
गौरव बल्लभ Gaurav Ballabh

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि बिहार में है भ्रम और भय का माहौल

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version