• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीएड परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा

Desk by Desk
29/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ| कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस हालात में 9 अगस्त को प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश पत्र जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई है।

अभ्यर्थी शक्ति राजभर ने सोशल मीडिया पर अपना प्रवेश पत्र साझा किया है। वह कहते हैं कि उन्होंने प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ के परीक्षा केन्द्रों पर पेपर देने का विकल्प भरा था। उन्हें 250 किमी दूर बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा केन्द्र आवंटित किया गया है। प्रयागराज के बृजेश सिंह लिखते हैं कि उन्होंने प्रयागराज में परीक्षा केन्द्र का विकल्प भरा था। केन्द्र इटावा में दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात में परीक्षा देने जाने का मतलब अपनी जान जोखिम में डालना है।

AICTE ने बताया- इस साल इंजीनियरिंग संस्थानों और बिजनेस स्कूलों सहित 179 कॉलेज हुए बंद

प्रगति आजाद लखनऊ विश्वविद्यालय को अपनी आपत्ति टैग करते हुए सोशल मीडिया में लिखा है कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। विवि प्रशासन को व्यवहारिक सोच के साथ इस परीक्षा पर फैसला लेना चाहिए। अंकित गौर लिखते हैं कि इन हालात में अभ्यर्थी न तो परीक्षा केन्द्र तक पहुंचेंगे और न ही परीक्षा दे पाएंगे। अभ्यर्थी रानू कुमार ने लिखा है कि परीक्षा केन्द्रों पर भीड़भाड़ के माहौल में अगर सिर्फ एक सैनिटाइजर की बोतल और मास्क काफी होता तो देश में इस बीमारी को लेकर इतनी खतरा न बढ़ता।

दिशा-निर्देशों पर भी उठाए सवाल

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को दिशा-निर्देशों से जुड़े करीब 15 बिंदु जारी किए गए हैं। इसमें बिंदु 10 में अर्हता परीक्षा के नतीजे और उसका मूल अंकपत्र काउंसलिंग से पूर्व अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि अभी तक को प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में अन्तिम वर्ष की परीक्षा तक नहीं हुई है। ऐसे में यह फरमान बेमानी है।

एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई नाप सकता है राफेल, पढ़ें विमान की खास बातें

एलयू ने तैयारियों पर वीडियो जारी किया:

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 करा रहे लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से अपनी तैयारियों को लेकर एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें, राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई का कहना है कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता के आधार पर केन्द्र आवंटित करने के बाद भी बहुत अधिक संख्या में अभ्यर्थी बच गए हैं। उनको अन्य शहरों में भेजा गया है। दावा है कि अभ्यर्थियों की सुविधा प्राथमिकता रही है। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह निश्चिंत होकर केन्द्रों पर जाकर परीक्षा दें।

Tags: B.Ed Entrance ExamB.Ed Entrance Exam admit cardjee 2020lucknow universityUP B.Ed 2020UP B.Ed Joint Entrance ExamUttar Pradeshउत्तर प्रदेशजेईई 2020बीएड प्रवेश परीक्षाबीएड प्रवेश परीक्षा रोल नंबरयूपी बीएड 2020यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षालखनऊ विश्वविद्यालय
Previous Post

डीयू के मॉक टेस्ट में कोई लॉगइन नहीं कर पा रहा, छात्रों को हो रही परेशानियाँ

Next Post

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ने स्थगित कीं प्रवेश परीक्षाएं

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ने स्थगित कीं प्रवेश परीक्षाएं

यह भी पढ़ें

रामायण हनुमान मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध, चांदी के छत्र सहित कीमती सामान चोरी

12/09/2021
ak sharma

किसानों के लिए बिजली आपूर्ति में कटौती बर्दाश्त नहीं की जायेगी : ऊर्जा मंत्री

20/07/2022
मौली बांधने की प्रथा

जानें मौली बांधने का महत्व

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version