• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड की अनीशा ने रचा इतिहास, 10 किमी रेड रन में हासिल किया पहला स्थान

Writer D by Writer D
30/10/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anisha from Uttarakhand makes history.

Anisha from Uttarakhand makes history.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

30 अक्टूबर 2025 का दिन उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब चमोली जनपद के छोटे से गांव लुन्तरा (पो. नंदानगर) की बेटी कुमारी अनीशा (Anisha) ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 प्रतियोगिता की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा नागालैण्ड के दीमापुर जनपद में आयोजित की गई थी।

सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा/परियोजना निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार ने कुमारी अनीशा (Anisha) को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अनीशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मैराथन में देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्तराखण्ड की अनीशा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, फिटनेस और आत्मविश्वास के दम पर सबको पीछे छोड़ दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर नाको के अपर सचिव एवं महानिदेशक द्वारा उन्हें भारत सरकार की ओर से ₹50,000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कुमारी अनीशा (Anisha) की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन की भूमिका रही है। इससे पहले उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित रेड रन 3.0 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति (यूसेक्स) के तत्वावधान में किया गया था। राज्य स्तर पर मिली इस सफलता ने अनीशा को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने की प्रेरणा दी, जहाँ उन्होंने पूरे देश के सामने उत्तराखण्ड का परचम लहराया।

कुमारी अनीशा (Anisha) की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और चमोली जिले के लिए बल्कि पूरे उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनके इस प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सकती हैं। निश्चित ही, अनीशा (Anisha) की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं को प्रेरित करेगी कि मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उत्तराखण्ड की यह “रेड रन चैंपियन” अब राज्य की नई प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं।

दीमापुर में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन के दौरान उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की टीम भी मौजूद रही, जिसमें उप निदेशक वित्त महेन्द्र कुमार, अनिल सती, मुकेश चिन्याला, विनोद कुमार तथा नोडल अधिकारी हेमन्त सिंह कण्डारी शामिल रहे। इन सभी ने अनीशा को प्रोत्साहित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव

Next Post

एके शर्मा ने मृतक कृषक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
AK Sharma provided financial assistance to the family of the deceased farmer.

एके शर्मा ने मृतक कृषक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें

sex

ओरल सेक्स से हो सकती है यह खतरनाक बीमारी

13/12/2022

राम नाईक एवं हृदय नारायण दीक्षित पर लिखी पुस्तकों का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

02/01/2022
Ambassador's daughter

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version