• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाराबंकी में एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका, सीएचसी अधीक्षक पर गिरीगाज

Desk by Desk
23/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, स्वास्थ्य
0
एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के एक गांव में एएनएम से कोरोना वैक्सीन लगवाने का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके साथ ही उन्हें जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही गांव जाकर टीका लगाने वाली एएनएम की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की गई। प्रकरण की जांच एसीएमओ को सौंपी गई है।

सीएचसी रामनगर में तैनात अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने कोविड नियमों को दरकिनार किया है। बता दें कि बीते बुधवार को एएनएम को सैदनपुर गांव भेजकर कई लोगों को कोरोना का टीका लगवा दिया। विभाग के अधिकारी कई दिनों तक यह मामला दबाए रहे।

सूचना डीएम और सीएमओ तक पहुंचने पर हड़कंप मचा तो कार्रवाई करनी पड़ी। एएनएम नसीम सुल्ताना का कहना है कि वह सीएचसी अधीक्षक के कहने पर सैदनपुर गांव में टीका लगाने के लिए गई थी। गांव में 20 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

जली हुई अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्रा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

इस गांव से 22 लोगों ने कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराया था। कोविड वैक्सीनेशन में भयंकर लापरवाही में डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को तत्काल मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया।

इसके साथ ही एएनएम की संविदा समाप्त करने की संस्तुति भी कर दी गई है। सीएमओ द्वारा की गई यह कार्रवाई और वैक्सीनेशन के इस प्रकरण को लेकर सीएमओ कार्यालय में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। उधर, सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि उक्त एएनएम कब गांव में कोरोना का टीका लगाने चली गई। मुझ पर एएनएम को गांव भेजने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से निराधार है।

Tags: ANMbarabanki newscorona in uttar pradeshcorona newscorona vaccination in uttar pradeshCorona vaccinecorona vaccine registrationhealth department uttar pradeshLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindi
Previous Post

जली हुई अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्रा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Next Post

इस देश में पहली बार बनी इस तरह की हट, आजीविका बढ़ाने में मिलेगी मदद

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
e-hut

इस देश में पहली बार बनी इस तरह की हट, आजीविका बढ़ाने में मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सैनी 10 हजार फीट लंबी हवाई पट्टी का आज करेंगे उद्घाटन

20/06/2024
kaushal kishore

भाजपा का दामन थामने के बाद सुहाना हुआ कौशल किशोर का राजनीतिक सफर

07/07/2021
Shri Ram

खत्म हुआ 11 साल का वनवास, पुलिस थाने से रिहा हुए श्री राम

14/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version