• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी का ऐलान, राजकीय डिग्री कॉलेजों के छात्रों को उपलब्ध करायेगी टैबलेट

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और सदन के नेता पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र में घोषणा की कि राजकीय महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) के छात्रों को टेबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर निरीक्षक और राजस्व विभाग में पटवारी से नायब तहसीलदार तक के कार्मिकों को कोविड-19 में दिये गये योगदान के लिये दस हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

विपक्ष द्वारा नियम 310 के अंतर्गत, कोविड काल में शिक्षा की व्यवस्था लड़खड़ाने के सवाल पर श्री धामी ने अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुये कहा कि राज्य में प्रत्येक विधानसभा सदस्य को दी जाने वाली विधायक निधि में वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु की गई एक करोड़ रुपए की राशि की कटौती को निर्गत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्थित कैंट बोर्ड में निवास करने वाले भूतपूर्व सैनिकों का भवनकर माफ करने हेतु यथोचित कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास, पलायन की रोकथाम एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु भू-विधियों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव देने हेतु पूर्व मुख्य सचिव-अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राजस्व परिषद् सुभाष कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है।

सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए होगी पृथक शौचालय की व्यवस्था : CM पुष्कर

नेता सदन ने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को भी कोविड में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिये 10,000 रुपए की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को 250 रुपये से बढाकर 1500 रुपये करने और साथ ही इसके लाभान्वितों की संख्या को 11 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा की। उन्होंने श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को 150 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 600 अतिरिक्त विद्यालयों में वर्चुअल क्लासेज की व्यवस्था की जाएगी। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों सहित सभी शासकीय विद्यालयों में एक से 14 सितम्बर 2021 तक प्रवेश पखवाडा एवं 15 सितम्बर 2021 को नवप्रवेशित बच्चों के लिए स्वागोत्सव मनाया जाएगा।

इससे पहले आज सत्र में शामिल होने के लिए विपक्षी कांग्रेस के विधायक ट्रेक्टर पर सवार होकर सदन के मुख्य द्वार तक पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने पर विधायकों से नोंकझोंक भी हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही, विपक्ष ने गन्ना किसानों को बकाया भुगतान और बन्द चीनी मिलों पर नियम 310 के अंतर्गत चर्च की मांग की। जिसे अध्यक्ष ने नियम 58 में ग्राह्यता से सुनने की व्यवस्था दी।

प्रदेश के गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने सदन को बताया कि सभी सहकारी चीनी मिलों का भुगतान किया जा चुका है।

Tags: CM Pushkar Dhamiutttrakhand news
Previous Post

‘मुंबई डायरीज 26/11’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आएगी ये स्टार कास्ट

Next Post

करन जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपनी नई फिल्म के लिए साइन किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

करन जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपनी नई फिल्म के लिए साइन किया

यह भी पढ़ें

youtube

बदल गया YouTube, सब्सक्राइब बटन से लेकर थीम तक सब हुआ चेंज

26/10/2022
Harda Blast

Harda Blast: फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, सीएम यादव करेंगे पीड़ितों से मुलाक़ात

07/02/2024

दलितों के हॉस्टल को डिटेंशन सेंटर बनाने पर भड़की मायावती, योगी सरकार को दी ये नसीहत

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version