• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की हुई घोषणा

Writer D by Writer D
26/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Badrinath Mandir

Badrinath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। राजमहल नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में बद्रीनाथ धाम ( Badrinath Dham) के कपाट खुलने की घोषणा कर दी गई है। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का 12 अप्रैल को निकलेगी। राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि-विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के लिए 12 अप्रैल की तारीख निश्चित की गई है। इस मौके पर टिहरी राजपरिवार सहित श्री बद्री-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में महारानी राजलक्ष्मी, राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय मौजूद थे। बद्रीनाथ धाम ( Badrinath Dham) के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जोशीमठ संकट के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक बयान देकर इन कयासों को खत्म कर दिया है। धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा की तैयारियां पूरी जोरशोर से चल रही हैं। बताते चलें कि जोशीमठ के कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारे आ गई हैं। साथ ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके होटलों को भी गिराया जा रहा है। बड़ी आपदा को लेकर लोग डरे हुए हैं।

पिछले साल चार धाम यात्रा में बना था रिकॉर्ड 

बताते चलें कि साल 2022 में चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बना था। कोरोना काल के चलते दो साल बाद यह यात्रा हुआ थी। पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। चार धाम की यात्रा के दौरान करीब 211 करोड़ का कारोबार हुआ था।

बद्रीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 6 लाख 24 हजार 451, यमुनोत्री धाम में 4 लाख 85 हजार 635 और केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इसके बाद 19 नवंबर 2022 को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा समाप्त हो गई थी।

Tags: badrinath dhamchardhaam yatra 2023Uttarakhand News
Previous Post

अन्नू कपूर की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में हुए भर्ती

Next Post

‘कुर्सी’ के लिए योगी के पूर्व मंत्री और मौजूदा मंत्री में मची होड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
Mohsin Raza

'कुर्सी' के लिए योगी के पूर्व मंत्री और मौजूदा मंत्री में मची होड़

यह भी पढ़ें

गैंगस्टर तारबाबू

देवरिया : गैंगस्टर तारबाबू पर बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

10/09/2020
FIR

प्रेमिका सहित दो पर प्रेमी की पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

08/10/2021
CM Yogi

सात साल में यूपी की जीडीपी व प्रति व्यक्ति आय दोगुनी : सीएम योगी

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads