• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वनिर्मित सॉफ्टवेयर से किसी विवि में पहली बार हुआ छात्र संसद का ऑनलाइन चुनाव

Writer D by Writer D
14/09/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, शिक्षा
0
Mahayogi Gorakhnath University

Mahayogi Gorakhnath University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) की परिसर संस्कृति के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। खुद के बनाए सॉफ्टवेयर से छात्र संसद का ऑनलाइन चुनाव कराने वाला यह देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसके पहले इसी विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर से छात्र संघ का ऑनलाइन चुनाव विश्वविद्यालय की मातृ संस्था महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसढ़ में कुछ दिनों पूर्व हुआ था। शनिवार को हुए विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) के छात्र संसद के चुनाव में शाम छह बजे से रात दस बजे तक ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया पूरी की गई।

छात्र संसद चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विमल कुमार दूबे ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार (13 सितंबर) को 24 विषयों के 54 कक्षा प्रतिनिधियों के उनके शैक्षिक योग्यता अनुसार चयन के साथ प्रारम्भ हुई। विश्वविद्यालय छात्र संसद संविधान के अनुसार चुनाव में किसी भी पद पर प्रत्याशिता के लिए कक्षा प्रतिनिधि होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर आकाश चौधरी, अनिकेत मल्ल, अमित यादव, अश्विनी यादव एवं दीनदयाल गुप्ता ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बादल पटेल, आर्यन यादव, सृष्टि यादव एवं आदित्य रंजन और महामंत्री पद पर प्रिंस कुमार चौरसिया, सुंदरी, समीक्षा कुमारी एवं श्रेया पांडेय तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर अनामिका पांडेय व अदिति वर्मा ने नामाकन करके अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

शनिवार को सुबह दस बजे तक नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी योग्य प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि समस्त प्रत्याशियों के पांच मिनट का चुनावी घोषणा पत्र (योग्यता भाषण) के वीडियो क्लिप विश्वविद्यालय द्वारा ही रिकार्डिंग कर उसे समस्त संचारी माध्यमों से विद्यार्थियों के मध्य साझा किया गया। छात्र संसद के प्रत्याशियों ने अपने योग्यता भाषण में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ पठन-पाठन हेतु उत्तम व्यवस्था के लिए संसाधनों की उपयोगिता पर बल देते हुए अपना एजेंडा पेश किया। इसके बाद शाम छह बजे से ऑनलाइन मतदान शुरू हुआ जो रात दस बजे तक चला। मतदान में भाग लेने के लिए पंजीकृत मतदाताओं को उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी के जरिये लिंक मिला जिसके जरिये लॉगिन कर उन्होंने अलग अलग पदों पर अपनी पसंद के प्रत्याशियों को वोट दिया। चुनाव परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आज डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा, जानिए कहां देख पाएंगे इवेंट

विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त सृजनात्मक क्षमताओं के विकास के साथ शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं परिसर संस्कृति में छात्रों की उपयोगिता सिद्ध करने के लिए पारंपरिक छात्रसंघ की बजाय छात्र संसद की अवधारणा विकसित की गई है। यह छात्र संसद चुनाव विशुद्ध योग्यतम छात्र को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति चैतन्य करने का है।

विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) के कुलपति मेजर जनरल डॉ. वाजपेयी ने छात्र संसद के चुनाव और इस निमित्त स्वनिर्मित सॉफ्टवेयर के प्रयोग के लिए पूरे विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी है।

Tags: gorakhpur newsMahayogi Gorakhnath Universityup news
Previous Post

आज डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा, जानिए कहां देख पाएंगे इवेंट

Next Post

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही ग्राम पंचायतें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
Plastic

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही ग्राम पंचायतें

यह भी पढ़ें

महोबा जिला उप कारागार की कोरोना की एंट्री Entrance of Mahona District Sub Prison to Corona

दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मात्र 29 दिन में तीन लाख हुई संक्रमितों की संख्या

09/10/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ

16/03/2026
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के रेट

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version