• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम नीतीश को एक और बड़ा झटका, कुशवाहा के बाद इस पूर्व सांसद ने भी छोड़ा साथ

Writer D by Writer D
03/03/2023
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की सियासत खासतौर पर जदयू में इन दिनों उठापटक का दौर चल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब पूर्व सांसद मीना सिंह ने जदयू का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने पटना के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान किया। इस दौरान कहा कि नीतीश जी ( Nitish Kumar) से कभी अलग नहीं होना चाहती थीं लेकिन उन्होंने जंगलराज के युवराज को उत्तराधिकारी घोषित किया है। ऐसे में साथ रहना मुमकिन नहीं।

पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा, ‘सभी को मालूम है मेरे पति अजीत कुमार सिंह कांग्रेस में थे, लेकिन बिहार को अपराध से मुक्त कराने के लिए नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) के साथ आए थे। तभी बिहार अपराध मुक्त हुआ था। नीतीश कुमार ने मुझे सेवा का मौका दिया। मैंने हमेशा जदयू का साथ दिया।’

‘अब जंगल राज रिटर्न दिख रहा’

उन्होंने आगे कहा कि जदयू के राजद के साथ आने के बाद बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। अब जंगल राज रिटर्न दिख रहा है, लेकिन नीतीश कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इससे भी दुखद तो ये है कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित किया। आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भुला दिया है। वो पार्टी को विलुप्त करने में लग गए हैं। मीना सिंह ने कहा कि आगे की रणनीति पर बैठक करके फैसला लूंगी।

‘बिहार को बचाने के लिए साथ छोड़ना पड़ा’

इससे पहले गुरुवार को जदयू ‘Janata Dal (United)’ छोड़ने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को झटका दिया था। कई बड़े नेता जदयू छोड़कर उपेंद्र की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हुए थे। इसमें किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सीतामढ़ी जिले के अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष चंद्रिका पासवान, जिला सचिव मोहम्मद संजीर आलम, वीरेंद्र कुशवाहा और धर्मेंद्र सिंह थे। धर्मेंद्र सिंह बेलसंड विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं।

योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय: सीएम धामी

सीतामढ़ी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने बिहार को गिरवी रखने का काम किया है। एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार को साल 2005 से पहले वाला बिहार बनाने में जुट गए हैं। इसी वजह से उन्हें मजबूरन बिहार को बचाने के लिए नीतीश का साथ छोड़ना पड़ा।

Tags: bihar newsNational news
Previous Post

योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय: सीएम धामी

Next Post

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की हुई थी मौत, नोएडा की कंपनी के 3 कर्मचारी अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Cough Syrup

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की हुई थी मौत, नोएडा की कंपनी के 3 कर्मचारी अरेस्ट

यह भी पढ़ें

भगवान राम

प्रभु श्रीराम ने इस दिव्यास्त्र से किया था रावण का वध

30/07/2020

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #boycottradhikaapte, ये है इसकी वजह

13/08/2021

बब्बन राजभर समेत राजभर समाज के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version