• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रभु श्रीराम ने इस दिव्यास्त्र से किया था रावण का वध

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
भगवान राम

भगवान राम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। जब प्रभु श्री राम सीता जी को लेने लंका गए तो रावण ने अपने संबंधियों और पुत्रों को युद्ध करने भेजा, लेकिन राम जी और रावण के बीच अश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया से युद्ध आरंभ होकर दशमी तिथि तक ही चला। कुल बत्तीस दिनों तक राम और रावण में युद्ध होता रहा, रावण ज्ञानी होने के साथ बहुत शक्तिशाली भी था। उसे मारना बहुत मुश्किल था।

लेकिन विभीषण ने प्रभु श्रीराम को बताया कि रावण को तभी मारा जा सकता है, जब उसकी नाभि पर प्रहार किया जाए। साथ ही विभीषण ने एक विशेष अस्त्र के बारे में भी बताया था। जिससे रावण को मारा जा सकता था। उसके बिना रावण को मारना असंभव था। जानते है क्या था वह अस्त्र और प्रभु श्री राम ने कैसे किया उसको प्राप्त…

राम जी और रावण के मध्य चले युद्ध में दो प्रकार के धनुष की जिक्र मिलता है। एक जो प्रभु श्री राम का धनुष था, जिसे वह सदैव धारण करते थे। उसे कोदंड कहा जाता था, अर्थात् बांस का बना हुआ, यह धनुष बहुत आलौकिक था। इसे सिर्फ प्रभु श्रीराम धारण कर सकते थे। कहा जाता है कि इस धनुष से छोड़ा गया बाण अपने लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था। लेकिन राम जी सदैव अपने धनुष का उपयोग तभी करते थे, जब बहुत आवश्यक हो। परंतु रावण के वध इस धनुष से नहीं किया गया था। रावण के वध के लिए एक विशेष धनुष की आवश्यकता थी। जानते हैं..

वह धनुष जिससे किया राम जी ने किया रावण का वध

जब प्रभु श्री राम और रावण के बीच भीषण युद्ध होने लगा और रावण पर किसी अस्त्र का प्रभाव नहीं हो रहा था, रावण को मारना मुश्किल हो रहा था। तब विभीषण ने प्रभु श्री राम को बताया कि रावण को मारने के लिए एक विशेष अस्त्र की आवश्यकता है, नहीं तो यह युद्ध ऐसे ही चलता रहेगा। यह अस्त्र ब्रह्मा जी ने रावण को प्रदान किया है। जिसे महारानी मंदोदरी (रावण की पत्नी) के कक्ष में छिपाया गया है। लेकिन अब समस्या यह थी कि उस अस्त्र  को प्राप्त कैसे किया जाए, तभी हनुमान जी ने ऐसे प्राप्त किया वह अस्त्र..

हनुमान जी ने वृद्ध ब्राह्मण का वेश धारण किया और महारानी मंदोदरी के समक्ष पहुंच गए। वे प्रसन्नता के साथ ब्राह्मणदेव के आदर सत्कार में लग गई। ब्राह्मण के वेश में आए हनुमान जी ने मंदोदरी से कहा कि विभिषण ने राम को उस विशेष दिव्यास्त्र के बारे में बता दिया है, जो आपके कक्ष में रखा है और जिससे रावण का वध किया जा सकता है। हनुमान जी ने कहा कि माते आपको वह अस्त्र कहीं छिपा देना चाहिए। मंदोदरी यब बात सुनकर घबरा गई, और वह तुरंत उस स्थान पर गई जहां पर अस्त्र छिपाकर रखा गया था। उस समय हनुमान जी ने अपना वेष धारण कर लिया और वे मंदोदरी से वह दिव्यास्त्र छीनकर आकाश मार्ग से वहां से चले गए।

Tags: #ramayanbow arrowkodanda bowkodanda dhanushLord RamaRama ravan warravan vadh ramayanravana vadhashri ramaकोदंड धनुषधनुष बाणभगवान रामराम रावण युद्धरामायणरावण वधश्रीराम
Previous Post

मोदी कर्म से संत हैं, तो योगी भगवाधारी संत, इनके द्वारा पूजन होना सर्वथा शुभ है : गिरि

Next Post

राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा सत्र को राज्यपाल की मंजूरी, राहत में गहलोत सरकार

Desk

Desk

Related Posts

Hair Fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

08/07/2026
Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
health
फैशन/शैली

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
glowing skin
फैशन/शैली

धूप ने चुरा लिया आपकी त्वचा का निखार, ऐसे करें बचाव

08/07/2026
Next Post
कलराज मिश्र-अशोक गहलोत

राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा सत्र को राज्यपाल की मंजूरी, राहत में गहलोत सरकार

यह भी पढ़ें

Property Seized

कुख्यात सट्टा माफिया अजीम की महलनुमा इमारत कुर्क

03/06/2022
Maha Kumbh

महाकुम्भ के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज के चारों तरफ बना सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह

09/01/2025
सोनू सूद और रितेश देशमुख

बुजुर्ग महिला की मदद के लिए सामने आए सोनू सूद और रितेश देशमुख

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version