• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के लक्षणों में शामिल हुई एक और नई समस्या

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क।  कोरोना वायरस दुनियाभर के लिए जानलेवा साबित हुआ है। इसने 180 से भी ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी की वजह से अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब डेढ़ करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। इसके वैक्सीन की खोज लगातार जारी है। हालांकि कई देशों ने तो वैक्सीन बना लेने का दावा भी किया है, लेकिन अभी उनमें से कुछ ट्रायल के पहले या दूसरे चरण में हैं तो कुछ तीसरे यानी अंतिम चरण तक पहुंच गए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन की खोज के बाद भी इस महामारी पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल है। उनका कहना है कि आने वाले सालों में लोगों को कोरोना के साथ ही जीना होगा।

इस बीमारी के बारे में सबसे खास, लेकिन खतरनाक बात ये है कि समय-समय पर इसके लक्षणों में इजाफा भी हो रहा है। शुरुआत में तो इसके चार ही लक्षण सामने आए थे, लेकिन बाद में और भी लक्षण सामने आने लगे, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। अब कोरोना का एक नया लक्षण सामने आया है, लेकिन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर (ICMR) ने अभी आधिकारिक तौर पर इसे तय लक्षणों में शामिल नहीं किया है। आइए जानते हैं इस नए लक्षण के बारे में और ये कितना खतरनाक है…

कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षणों के बारे में पहले जान लेते हैं। ये लक्षण इस प्रकार हैं:

  • तेज बुखार
  • सूखी खांसी
  • गले में खराश होना
  • सांस लेने में तकलीफ होना

पहले के चार लक्षणों के अलावा इन लक्षणों को बाद में शामिल किया गया।

  • सिर दर्द, बदन दर्द, थकान,
  • ठंड लगना या ठिठुरन
  • उल्टी आना
  • दस्त, बलगम में खून आना

शुरुआत के चार लक्षणों के अलावा इन लक्षणों को भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के लक्षणों में आधिकारिक तौर पर शामिल किया है।

गंध या स्वाद महसूस न होने को भी कोरोना के प्रमुख लक्षणों में शामिल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अलावा दुनियाभर के वैज्ञानिक और विशेषज्ञों ने इसे कोरोना वायरस के अन्य लक्षणों में शामिल किया है। अब मुंह में रैशेज यानी चकत्ते होने को कोरोना वायरस के ताजा लक्षणों में शामिल किया गया है। स्पेन के डॉक्टरों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके पास ऐसे कई कोरोना संक्रमित मरीज आए, जिन्हें मुंह में रैशेज (चकत्ते) की समस्या थी।

कोरोना के इस नए लक्षण के बारे में किए गए अध्ययन को 15 जुलाई को जामा डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में जितने भी लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उनमें से कुछ मरीज स्किन रैशेज यानी त्वचा पर चकत्ते और कुछ मुंह में रैशेज (चकत्ते) की समस्या से पीड़ित थे। यह हैरान करने वाली बात थी, क्योंकि अब तक इससे संबंधित कोई जांच की ही नहीं गई थी। हालांकि इस नए लक्षण को अभी तक आधिकारिक तौर पर कोरोना के लक्षणों में शामिल नहीं किया गया है।

Tags: corona patient symptomscorona symptomscoronavirus new symptomscoronavirus symptomscoronavirus symptoms latestcovid 19 new symptomssymptoms of coronasymptoms of covid-19कोरोना का नया लक्षणकोरोना लक्षणकोरोना वायरस के नए लक्षणकोरोना वायरस के लक्षणकोरोना वायरस लक्षणमुंह में चकत्ते कोरोना वायरस लक्षण
Previous Post

गोवा में कोरोना के 174 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 1666

Next Post

बिल्ली को इंप्रेस करने के लिए डॉगी ने किया ऐसा डांस

Desk

Desk

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
डॉगी ने किया ऐसा डांस

बिल्ली को इंप्रेस करने के लिए डॉगी ने किया ऐसा डांस

यह भी पढ़ें

encroachment removal campaign

सीएम योगी के निर्देश पर चल रहा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्ती

03/05/2025
Four children drowned in the pond

तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

29/06/2023
लोकतंत्र democrcay

लोकतंत्र में किसी दल या व्यक्ति के राज की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version