• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन से इंपोर्टेड कुछ एल्यूमीनियम उत्पादों पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Business, Main Slider
0
aluminum products

aluminum products

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने घरेलू विनिर्माताओं को सस्ते आयात से बचाने के लिए चीन के कुछ एल्यूमीनियम उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच में निष्कर्ष निकाला है कि चीन से  एल्यूमीनियम के कुछ फ्लैट-रोल्ड उत्पादों  को औने-पौने दाम पर भारत भेजे जाने से घरेलू उद्योग प्रभावित हुये हैं।

डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है कि घरेलू उद्योग को हुई वास्तविक क्षति बड़े पैमाने पर सस्ते आयात की वजह से हुई है।

इसमें कहा गया है, इसलिए, प्राधिकरण, चीन में उत्पन्न या निर्यात किए गए संबद्ध वस्तुओं के सभी आयातों पर निश्चित तौर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करना आवश्यक समझता है।

रे-बैन के साथ फेसबुक ने लांच किये स्मार्ट ग्लासेज, ये होगी कीमत और खासियत

डीजीटीआर ने आयात पर 65 डॉलर प्रति टन और 449 डॉलर प्रति टन डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। वित्त मंत्रालय शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय लेता है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में किसी भी माल की डंपिंग तब मानी जाती है जब कोई देश अथवा उसकी कंपनी किसी वस्तु का निर्यात अन्य देश को उस वस्तु की घरेलू बाजार कीमत से कम दाम पर करती है। ऐसे आयातित माल का आयात करने वाले देश के बाजार पर बुरा असर पड़ता है। उस देश की विनिर्माता कंपनियों के मार्जिन और मुनाफे पर दबाव बढ़ता है।

वैश्विक बाजार के नियमों के मुताबिक ऐसे आयात पर संबंधित देश डंपिंग रोधी शुल्क लगा सकता है ताकि घरेलू विनिर्माताओं को उनके उत्पादों के लिये समान अवसर उपलब्ध हो सकें।

Tags: aluminum productsChina ProductNational news
Previous Post

कोरोना प्रोटोकाॅल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए : सीएम योगी

Next Post

निर्यातकों को बड़ी राहत, सरकार निर्यात प्रोत्साहन बकाए का करेगी भुगतान

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post

निर्यातकों को बड़ी राहत, सरकार निर्यात प्रोत्साहन बकाए का करेगी भुगतान

यह भी पढ़ें

Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार ली शपथ, कहा- दुश्मनों से सुधारेंगे रिश्ते

07/05/2024
Arrested

मछली मारने को लेकर हुए विवाद में छह गिरफ्तार

20/05/2022
Khawaja Asif

हो गया ‘पोपट’! पाक रक्षा मंत्री ने किया Pizza Hut का उद्घाटन, कंपनी बोली- आउटलेट हमारा नहीं

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version