• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आखिरकार तीन दशक बाद पी टी ऊषा के कोच नम्बियार को पद्मश्री मिलने की घोषणा

Desk by Desk
26/01/2021
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
p t usha coach

p t usha coach

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स की सबसे सफल एथलीट और उड़न परी के नाम से मशहूर पीटी ऊषा के कोच ओवी माधवन नम्बियार को पद्मश्री देने में तीन दशक से अधिक का समय लग गया। 89 वर्षीय नम्बियार को इस साल पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है। नम्बियार सहित सात लोगों को खेल क्षेत्र से देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुना गया है। नम्बियार एथलेटिक्स में देश के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी थे। पीटी ऊषा ने नम्बियार को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।

मैने प्लेयर्स को उनका प्राकृतिक खेल दिखाने को किया प्रेरित – रहाणे

नम्बियार ने देश को उसकी सबसे बड़ी एथलीट दी जिसने अपनी शानदार उपलब्धियों से देश का नाम रौशन किया है। नम्बियार पीटी ऊषा के 14 साल के करियर में उनके निजी कोच बने रहे। नम्बियार को 1985 में कोचों के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया था लेकिन उसके 36 साल बाद अब जाकर उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया जा रहा है।

हल्द्वानी : कई राज्यों में काम करने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

केरल के नम्बियार का जन्म 1932 में हुआ था। वह 1955 में भारतीय वायु सेना से जुड़े थे जहां वह वायु सेना के डेकाथलन चैंपियन थे। वह वायु सेना एथलेटिक्स टीम के कोच भी बने। उन्हें 1976 में केरल की स्पोर्ट्स डिवीजन में कोच नियुक्त किया गया। नम्बियार ने केरल के कन्नूर जिले स्पोर्ट्स हॉस्टल में एक एथलेटिक इवेंट में पीटी ऊषा की प्रतिभा को उस पहचाना जब उसकी उम्र 15 साल थी।

लखनऊ : 23 लाख की धनराशि के साथ चार सटोरिये गिरफ्तार

उसके अगले 14 वर्षों तक नम्बियार पीटी ऊषा के कोच बने रहे। पीटी ऊषा 1984 के लॉस एंजेलिस ओलम्पिक में 400 मीटर बाधा दौड़ में सेकंड के सौंवें हिस्से से पदक से चूक गयी थीं। पीटी ऊषा ने 1985 की एशियाई चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 1986 के सोल एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 1989 की एशियाई चैंपियनशिप में चार स्वर्ण जीते थे।

Tags: O.M. Nambiarpadma shri awards 2021PT Usha
Previous Post

मैने प्लेयर्स को उनका प्राकृतिक खेल दिखाने को किया प्रेरित – रहाणे

Next Post

दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात

Desk

Desk

Related Posts

Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Delegation from HNB Garhwal University meets CM Dhami.
Main Slider

रॉयल्टी व अर्थदंड माफी के लिए मुख्यमंत्री से मिला एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का शिष्टमंडल

25/07/2026
Next Post
extra companies of paramilitry forces in delhi

दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात

यह भी पढ़ें

OTS

ऊर्जा विभाग विद्युत् उपभोक्ताओं के लिए चला रहा एकमुश्त समाधान योजना

31/12/2024
92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात

मप्र : 92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

02/10/2020
child dies after operation

ऑपरेशन के बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version