• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जिन्ना हाउस’ बर्बरता केस में इमरान खान को बड़ी राहत, लाहौर एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने दी बेल

Writer D by Writer D
19/05/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ( Imran Khan) तीन मामलों में अंतरिम जमानत के लिए लाहौर के एंटी-टेररिज्म कोर्ट पहुंचे। इसमें से एक मामला लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस में हमले और आगजनी से जुड़ा हुआ है। अदालत ने आगजनी के इस मामले समेत तीन केस में इमरान को बेल दे दी है। लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस को पाकिस्तान में जिन्ना हाउस के तौर पर भी जाना जाता है। Imran Khan की हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जिन्ना हाउस में तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चीफ इमरान की तरफ से बैरिस्टर सलमान सफदर ने अदालत में याचिकाएं दायर की थीं। याचिकाओं में अदालत से गुजारिश की गई कि इमरान को बेल दी जाए, ताकि वह जांच में शामिल हो सकें। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए इमरान को तीनों ही मामलों में 2 जून तक अंतरिम बेल दी है। कोर्ट ने इमरान से कहा है कि वह एक लाख रुपये का श्योरिटी बॉन्ड जमा करें। साथ ही इन मामलों की जांच में भी शामिल हों।

दरअसल, इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक भड़क उठे। हिंसा की शुरुआत इस्लामाबाद से हुई, फिर इसकी आग लाहौर तक पहुंच गई। लाहौर में इमरान समर्थक सेना के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने लगे। उनके रोष और गुस्से की भेट कायदे आजम का घर चढ़ गया। एक जमाने में यहां मोहम्मद अली जिन्ना रहा करते थे, मगर अब ये लाहौर कॉर्प्स कमांडर का घर है।

‘… तो चौथी पास राजा का छिन जाएगा राजमहल’, जेल से आई मनीष सिसोदिया की चिट्ठी

प्रदर्शनकारियों को मालूम था कि ये घर सेना से जुड़ा हुआ है। इस वजह से उन्होंने यहां पर जमकर उत्पात मचाया। जिन्ना हाउस की खिड़कियों-दरवाजों को तोड़ दिया गया। घरों से सामान को चुरा लिया गया और यहां तक की कुछ लोगों को कपड़ा और खाना ले जाते हुए देखा गया। घटना से जुड़े कई सारे वीडियो भी देखने को मिले, जिसमें तोड़फोड़ और आगजनी को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था।

लाहौर पुलिस ने इस मामले में इमरान खान और पीटीआई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर केस दर्ज किया गया। लाहौर में हुई इस हिंसा के लिए इन सभी लोगों को आरोपी बनाया गया। कई सारे पीटीआई नेताओं की गिरफ्तारी भी की गई।

Tags: # world newsimran khaninternational Newslahore anti-terrorism courtPakistan News
Previous Post

‘… तो चौथी पास राजा का छिन जाएगा राजमहल’, जेल से आई मनीष सिसोदिया की चिट्ठी

Next Post

लखनऊ-हरदोई हाइवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Flash floods wreak havoc in the Grand Canyon.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के बाद इस देश में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही; कई लोग लापता

31/08/2026
PM Modi met Iranian President Pezeshkian.
अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुआ गहन विचार-विमर्श

31/08/2026
105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Next Post
Road Accident

लखनऊ-हरदोई हाइवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत

यह भी पढ़ें

Rani Chatterjee dances with the famous villain of Bhojpuri cinema

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर विलेन संग रानी चटर्जी ने लगाए ठुमके

20/05/2021
भारतीय सेना को करेंगे सलाम

‘हवाबाजों’ का यह वीडियो देख आप भारतीय सेना को करेंगे सलाम

04/03/2021
Maa Lakshmi

कार्तिक पूर्णिमा पर करें मां लक्ष्मी की स्तुति, घर में आएगी सुख-स्मृद्धि

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version