• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटीलिया केस: कार मालिक हिरेन मनसुख के मुंह से निकले पांच रुमाल, हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
05/03/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Antilia Case

Antilia Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में मुकेश अंबानी के बहुमंजिला घर एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो कार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में जहां सियासत तेज़ होती जा रही है, वहीं मनसुख हिरेन की मौत ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। दरअसल, हिरेन के शव की जांच के दौरान उनके मुंह से पांच रूमाल निकले हैं। जबकि उनकी लाश एक नाले से बरामद की गई है। कथित तौर पर मनसुख को उस संदिग्ध कार का मालिक बताया गया था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस मनसुख हिरेन की मौत को आत्महत्या जैसा बता रही थी, लेकिन लाश के मुंह से निकले पांच रूमाल दूसरी तरफ इशारा कर रहे हैं। मनसुख हिरेन ठाणे के रहने वाले थे। ठाणे में ही उनका ऑटोमोबाइल पार्ट्स का बिजनेस था। शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मनसुख की लाश एक नाले से बरामद हुई। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि मनसुख हिरेन को मारकर पानी में डुबाया गया है।

तस्करों ने 80 जिंदा प्रवासियों को पानी में फेंका, 20 की मौत

दरअसल, परिवार ने खुलासा करते हुए बताया कि मनसुख हिरेन को स्वीमिंग आती थी। वो अच्छे से तैरना जानते थे। तो पानी में जाकर सुसाइड करने की बात शंका पैदा करती है। और फिर उनकी लाश की जांच के दौरान उनके मुंह से निकले पांच रूमाल साफ तौर पर किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं।

मनसुख गुरुवार से गायब थे। परिवार के लोग शुक्रवार को ठाणे में मनसुख के गायब होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। तभी थाने में खबर आई कि ठाणे की खाड़ी में एक शव मिला है। जो पानी में होने की वजह से फूल गया था। पुलिस उनके परिवार को वहां ले गई, और शव की शिनाख्त कराई. परिवार ने पहचान करके बताया कि ये शव मनसुख हिरेन का ही है।

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

परिवार का आरोप है कि इसके पीछे बड़ी साजिश है। परिवार का कहना है कि मनसुख की लास्ट मोबाइल लोकेशन पालघर जिले का विरार इलाका था। जबकि उनका शव ठाणे की खाड़ी में मिला। दोनों लोकेशन में काफी अंतर है। अब इस मामले में पोस्टमार्टम से ही खुलासा होगा कि मनसुख की मौत कैसे और क्यों हुई।

रूमाल की बात पर सफाई देते हुए ठाणे पुलिस ने बयान जारी किया है कि जो 5 रूमाल मिले हैं, वे मनसुख हिरेन के चेहरे पर बंधे हुए थे। उन्हें उनके मुंह में ठुंसा नहीं गया था। दरअसल, कपड़े के टुकड़ों ने उनके चेहरे को ढक दिया गया था।

Tags: Antilia Casecrime newsMaharashtra Newsmansukh hiren murder case
Previous Post

तस्करों ने 80 जिंदा प्रवासियों को पानी में फेंका, 20 की मौत

Next Post

दलित किशोरी से दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोप में पूर्व प्रधान के बेटे को सात साल की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
accused of raping

दलित किशोरी से दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोप में पूर्व प्रधान के बेटे को सात साल की सजा

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री चारे की 51 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर 51 गौशालाओं के लिए करेंगे रवाना

14/12/2024
Conflict with Israel and the Palestinians

रक्तपात समस्या का हल नहीं

17/05/2021
Maneka Gandhi

मास्क न पहनने वाले मरें हमारी बला से, उनका चालान न करें : मेनका

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version