• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटीलिया केस: प्रदीप शर्मा को भेजा 28 जून तक एनआईए कस्टडी

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Antilia case

Antilia case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एंटीलिया प्रकरण और व्यापारी मनसुख हिरेन मौत के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा समेत तीन आरोपितों को गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 28 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने इन तीनों आरोपितों को आज सुबह गिरफ्तार किया था।

एनआईए की टीम ने 11 जून को इस मामले में संतोष शेलार और आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर एनआईए ने आज प्रदीप शर्मा और उनके दो सहयोगियों मनीष सोनी एवं सतीश चिभुतकर को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने प्रदीप शर्मा के अंधेरी स्थित घर एवं कार्यालय पर भी छापा मारा था। इसके बाद इन तीनों का जेजे अस्पताल में मेडिकल करवाकर विशेष अदालत में पेश किया गया। एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि इन तीनों ने एंटीलिया के पास जिलेटिन से भरा वाहन खड़ा करने में मुख्य आरोपित सचिन वाझे की मदद की थी। जिलेटिन का इंतजाम इन्हीं तीनों ने किया था इसलिए इन तीनों को 14 दिनों तक एनआईए कस्टडी दी जाए लेकिन विशेष अदालत ने 28 जून तक एनआईए कस्टडी में भेजने का आदेश जारी किया।

उल्लेखनीय है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के पास से 25 फरवरी को संदिग्ध हालात में एक स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं। इसके बाद व्यापारी मनसुख हिरेन का शव 5 मार्च को मुंब्रा खाड़ी से बरामद किया गया था। अंबानी के घर के पास मिली स्कॉर्पियो कार मनसुख हिरेन की ही थी। इस मामले में एनआईए अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे और रियाज काजी, पूर्व पुलिस निरीक्षक सुनील माने, पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे, क्रिकेट बुकी नरेश गोरे, संतोष शेलार, आनंद शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनीष सोनी और सतीश चिभुतकर शामिल हैं।

योगी सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाया विकास का हाइवे, इलाकों की बदली सूरत

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाने वाले प्रदीप शर्मा से एनआईए अधिकारियों ने इस मामले में पहले भी दो बार में 12 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। उनको मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वाझे के करीबी के रूप में जाना जाता है। प्रदीप शर्मा 103 एनकाउंटर कर चुके हैं। बहुचर्चित लखन भैया एनकाउंटर में 2010 में प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में प्रदीप शर्मा को निलंबित कर दिया गया था लेकिन मामले में निर्दोष छूटने के बाद उन्हें फिर से सेवा में बहाल किया गया था। प्रदीप शर्मा ने कुख्यात बदमाश दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था और शिवसेना से जुड़ गए थे। शिवसेना में प्रदीप शर्मा पवक्ता पद पर नियुक्त किए गए थे। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर नालासोपारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव हार गए थे।

Tags: Antilia Casecrime newsMaharashtra NewsMumbai NewsPradeep Sharma
Previous Post

योगी सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाया विकास का हाइवे, इलाकों की बदली सूरत

Next Post

CM तीरथ सरकार के सौ दिन पूरे, सेवा समर्पण और विश्वास का दिया नारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post

CM तीरथ सरकार के सौ दिन पूरे, सेवा समर्पण और विश्वास का दिया नारा

यह भी पढ़ें

जहरीली गैस से युवकों की मौत

बछड़े को बचाने कुएं में उतरे पांच युवकों की जहरीली गैस से मौत, CM ने की आश्रितों को दो-दो लाख देने की घोषणा

08/09/2020

‘ये दिल मांगे मोर…’ कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की आखिरी आवाज अब तक गूंजती हैं कानों में…  

26/07/2021
BJP

यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिये भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version