• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटीवायरस गुरु जॉन मैकेफी ने की आत्महत्या, कोर्ट ने प्रत्यर्पण को दी थी मंजूरी

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
John McAfee

John McAfee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया भर में एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले जॉन मैकेफी ने बुधवार को जेल में फांसी लगा ली। 75 वर्षीय जॉन को स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने के मामले में फैसला आने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

बुधवार को ही उनके वकील ने इस फैसले की जानकारी दी थी। टैक्स चोरी के मामलों को लेकर उन्हें अमेरिका को सौंपने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि जॉन के पास अदालती फैसले के खिलाफ अपील करने के विकल्प बचे हुए थे। मैकेफी के सुसाइड करने के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि उनके मौत के कारणों के बारे में छानबीन जारी है।

मैकेफी को पिछले साल अक्टूबर में बार्सिलोना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था और तब से वह प्रत्यर्पण की कार्रवाई के चलते जेल में थे। गिरफ्तारी के बाद मैकफी पर कर चोरी करने का आरोप लगाया गया था। मैकफी पर आरोप थे कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट करने के दौरान हुई आमदनी के बारे में जानकारी नहीं दी।

मैकेफी के वकील निशाय सनन ने कहा कि मैकेफी को हमेशा परिस्थितियों का सामना करने वाले शख्स के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने इस देश से प्यार करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सरकार ने उनके अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश की। सनन ने कहा- सरकार ने मैकेफी को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

मैकेफी ने साल 1987 में एंटीवायरस कंपनी की स्थापना की। साल 1986 में ब्रेन नाम के कंप्यूटर वायरस ने लोगों को परेशान करना शुरू किया। इसके बाद मैकफी ने एक प्रोग्रैमर को कहा कि वह कोई कोड लिखना चाहते हैं, ताकि वायरस का मुकाबला हो सके। उन्होंने इस प्रोग्राम को वायरस स्कैन नाम दिया और कंपनी का नाम रखा मैकेफी एसोसिएट्स।

मैकेफी की ऑटोबायोग्राफी पर काम कर रहे स्टीव मॉर्गन ने कहा कि वह न केवल एक सिक्योरिटी टेक्नॉलॉजिस्ट थे, बल्कि इंटरनेट पर सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीब्यूट करने वालों में से एक थे।

Tags: # world newsantivirus guruantivirus makerinternational NewsJohn McAfeeJohn McAfee diedSpain
Previous Post

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं लाल रंग के पर्दे

Next Post

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
petrol

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

नहाने के पानी में मिलाएं ये खास चीजें, होने लगेगी धन की बरसात

26/09/2026
Mahalaxmi Vrat

शुक्रवार को करें महालक्ष्मी स्तुति का पाठ, खुल जाएंगे धन प्राप्ति के द्वार

05/09/2025

जाखड़ सियासी घमासान पर नाराज, बोले- सत्ता को कमजोर करने की कोशिश बंद करे

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version