• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिनेता अनुपम खेर और प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Writer D by Writer D
10/09/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने राज्य की नई फिल्म नीति 2024 को फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में नई फिल्म नीति को मंजूरी दिये जाने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। फिल्मांकन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को सुविधा हो। फिल्मों और ओटीटी वेब सीरीज की शूटिंग पर भी सब्सिडी दी जा रही है। सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जनवरी 2024 से अभी तक उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के ऑनलाइन अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा मात्र 8 महीनों में 150 से भी अधिक शूटिंग अनुमतियों प्रदान की गई है। राज्य के संरक्षित वन क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखण्ड सरकार के अधीन आने वाले विभाग फिल्म शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे, ऐसा फिल्म पालिसी में प्रावधान किया गया है। फिल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 में प्रादेशिक भाषा की फिल्मों के लिए फिल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी या अधिकतम 2 करोड़ तक, और हिन्दी और भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में आने वाली भाषाओं के लिये फिल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ तक के अनुदान प्राविधान किया गया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल शूटिंग अनुमति की प्रक्रिया को सराहते हुए, शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फिल्मकारों के लिए एक फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन बताया। उन्होंने यहां फिल्म शूटिंग करना बाकी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल बताया और स्थानीय लोगों द्वारा की गई सहायता को भी सराहा। उन्होंने नई फिल्म नीति को फिल्म निर्माताओं के अनुकूल बताया।

अभिनेता ने कहा कि उत्तराखण्ड में पिछले कुछ समय से फिल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेजी आयी है। अभी हाल ही “अनुपम खेर स्टूडियो” की फिल्म “तन्वी द ग्रेट” की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में की गई, जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।

इस अवसर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

Next Post

धामी ने बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

BSNL-MTNL

BSNL और MTNL का विलय टला, भारी कर्ज में डूबी हैं दोनों कंपनियां

11/03/2021
pm modi

पीएम मोदी ने कहा- लोगों की सोच और विश्व बाजार में भारत तेजी से बदल रहा है

08/10/2020
New township policy ready in UP

यूपी में नई टाउनशिप नीति तैयार, जल्द जारी होगा शासनादेश

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version