• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलवानों की सारी मांगे पूरी की गयीं, उनसे धरना खत्म करने की अपील : अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Anurag Thakur

Anurag Thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पहलवानों से दिल्ली में जंतर मंतर पर चले रहे धरने को खत्म करने की अपील की है। खेलो इंडिया से संबंधित कार्यक्रम में सिरकत करने के बाद केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि पहलवानों की जायज मांगों को हम मान चुके हैं। दिल्ली पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसलिए पहलवानों को धरना खत्म करना चाहिए।

केन्द्रीय खेल मंत्री (Anurag Thakur)  ने कहा कि दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है। अब तो सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आ गया है। इस पूरे मामले में काननू अपना काम कर रहा है। इसलिए जंतर मंतर पर पहलवानों को धरना प्रदर्शन बंद कर देना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सदा खेल और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। सभी क्षेत्रों में खेलों में भारत लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। हमने बैडमिंटन से लेकर अन्य खेलों तक प्रदर्शन किया है। खेलों में बजट का बढ़ाया गया है। 964 करोड़ से बढ़ाकर 3393 करोड़ कर दिया गया है। 11 खिलाड़ी के ऊपर ढाई से तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं ।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो का सीएम योगी ने किया अनावरण

केन्द्रीय खेल मंत्री (Anurag Thakur) ने कहा कि जहां तक खिलाड़ियों की मांगों का सवाल है तो मैं यही कहूंगा कि उनकी मांग निष्पक्ष चुनाव की बात थी, उसकी तैयारी की जा रही है। एक कमेटी गठित करने की मांग की थी। वह कमेटी भी गठित कर दी गई है। निष्पक्ष जांच कराने की मांग थी। दिल्ली पुलिस वह भी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना निर्णय दे दिया है। मेरी आग्रह है कि जो भी खिलाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे हैं, वह निष्पक्ष जांच होने दें। दूध का दूध पानी का पानी अलग हो जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

खेलो इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ आये अनुराग ठाकुर ने कहा कि 5000 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 25 मई से 23 जून तक चलेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जैसे पूर्व में कई रिकॉर्ड टूटे हैं, उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश की धरती पर भी रिकॉर्ड टूटेंगे। कई उभरते हुए खिलाड़ी हमें मिलेंगे। हम तलाशेंगे और तराशेंगे भी। भारत खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेगा।

Tags: anurag thakurKhelo India University GamesLucknow Newswrestler protest
Previous Post

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो का सीएम योगी ने किया अनावरण

Next Post

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यूक्रेनी सांसद ने रूसी प्रतिनिधि को पीटा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Ukrainian MP

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यूक्रेनी सांसद ने रूसी प्रतिनिधि को पीटा

यह भी पढ़ें

germany

जर्मनी में पहली बार एक दिन में करोना वायरस के संक्रमण से 1,000 से अधिक मौतें हुईं

30/12/2020
loan restructure plan

लोन को पुनर्गठन नहीं करेगा एसडीएफसी बैंक, आम लोगों पर बढ़ेगा वित्तीय बोझ

24/09/2020
Yogi cabinet

योगी कैबिनेट: सरसों और रागी का बीज नि:शुल्क वितरित करेगी सरकार

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version