• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्सरी की EWS की बची हुई सीटों के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
kvs class 1 admission

kvs class 1 admission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा की आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग (डीजी) और दिव्यांग श्रेणी की खाली सीटों को भरने के लिए शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी किया है। निजी स्कूलों की मानें तो कोरोना के चलते सीटें खाली रह गई थी। जिन्हें भरने के लिए निदेशालय ने सारणी जारी की है।

निदेशालय के परिपत्र के अनुसार अलग-अलग श्रेणी की सीटें भरने को लेकर दो बार पहले भी कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आयोजित किया जा चुका है। लेकिन निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस, डीजी और दूसरी श्रेणी की सीटें अभी खाली पड़ी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने अभ्यर्थियों से नए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। स्कूलों में खाली सीट संबंधी जानकारी निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दाखिला को लेकर ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग श्रेणी की खाली सीटों की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 दिसंबर  यानी आज से शुरू होगी। 13 दिसंबर तक दाखिले के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। जबकि 17 दिसंबर को तीसरा ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। दाखिला संबंधी योग्यता को लेकर इस वर्ष अप्रैल महीने में जारी परिपत्र में दिशा-निर्देश को लेकर पहले ही सूचित किया जा चुका है।

मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने बताया कि निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर आवंटित सीटों में ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग श्रेणी के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं। लेकिन कोरोना की वजह से अभी भी सारी सीटों को भरा नहीं जा सका है। उन्हीं खाली सीटों को भरने के संबंध में निदेशालय द्वारा यह परिपत्र जारी किया गया है। इस बार सामान्य श्रेणी की आवंटित सीटों पर भी पूरे दाखिले नहीं हुए थे।

निजी स्कूलों में 15 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी दाखिला को लेकर शिक्षा निदेशालय पहले ही कार्यक्रम जारी कर चुका है। जिसके अनुसार निजी स्कूलों में 15 दिसंबर से दाखिला को लेकर फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख सात जनवरी तय की गई है।

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की संग महाराष्ट्र के राज्यपाल को दिया शादी का न्योता

जबकि स्कूलों को दाखिला संबंधी मापदंड 14 दिसंबर तक अपलोड करने के निर्देश है। साथ ही हर जिले में दाखिला को लेकर निगरानी समिति का गठन भी किया जाएगा। हालांकि नए शैक्षणिक सत्र को लेकर अभी ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग श्रेणी की सीटों के दाखिला के संबंध में कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

इन नंबरों पर मिलेगी जरूरी जानकारी

दाखिला प्रक्रिया संबंधी जानकारी और शिकायत को लेकर सोमवार से लेकर शुक्रवार के बीच सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हेल्पलाइन नंबर 8800355192 और 9818154069 पर सूचना प्राप्त की जा सकती है।

Tags: Education NewsNursery admissionnursery admission 2021-22
Previous Post

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की संग महाराष्ट्र के राज्यपाल को दिया शादी का न्योता

Next Post

IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन, ऐसे भरे फॉर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
IGNOU

IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन, ऐसे भरे फॉर्म

यह भी पढ़ें

CM Dhami

शिक्षकों को भगवान का दर्जा प्राप्त है: सीएम धामी

06/09/2022
suhana khan

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने फोटोशूट के लिए पहने मां गौरी के कपड़े

17/10/2020
UGC NET

UGC ने इन फेलोशिप की बढ़ाई राशि, अब हर महीने मिलेंगे इतने पैसे

18/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version