• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Writer D by Writer D
18/08/2026
in छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Folk Artist Encouragement Scheme-2026

CM Folk Artist Encouragement Scheme-2026

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 (CM Folk Artist Encouragement Scheme-2026) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन तथा कलाकारों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करना है।

विभाग से मंगलवार काे मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पाक कला (पारंपरिक व्यंजन) तथा छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

योजना के तहत पात्र कलाकारों का ‘चिन्हारी’ पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य होगा। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 12 हजार रुपये से अधिकतम 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

योजना का लाभ केवल उन कलाकारों को मिलेगा, जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड तथा पैन कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर, द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर-492018 के पते पर भेजे जा सकते हैं। लिफाफे पर “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026” स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा।

विभाग ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। योजना के माध्यम से लोक कलाकारों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ उनकी कला को व्यापक पहचान दिलाने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tags: CM Folk Artist Encouragement Scheme-2026
Previous Post

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जंतर-मंतर प्रदर्शन की जांच के लिए बनेगी हाईलेवल कमेटी

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Main Slider

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Main Slider

BRICS शिखर सम्मेलन के बीच PM मोदी की मलेशियाई PM से द्विपक्षीय वार्ता

12/09/2026
Next Post
CJP Protest

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जंतर-मंतर प्रदर्शन की जांच के लिए बनेगी हाईलेवल कमेटी

यह भी पढ़ें

Datun

पीले दांतों को बनाएं प्राकृतिक रूप से सफेद, करें इन पेड़ों की टहनियों से दातून

09/05/2026

कोरोना की तीसरी लहर: ब्रिटेन-US में 2 तो इंडोनेशिया में 3 गुना बढ़े नए केस, WHO ने जारी किया अलर्ट

16/07/2021
Ziaurrahman Burke

सपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच नोकझोंक, कई जगहों पर हंगामा

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version