• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोंडा के 20 वार्डों में पहली बार शहरी आशाओं की नियुक्ति, जनता को मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
21/09/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
Asha

Asha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। गोण्डा शहर के पन्तनगर, पटेल नगर पश्चिमी, महरानीगंज समेत करीब 20 वार्डों में पहली बार शहरी आशाओं (Asha) की नियुक्ति की पूरी कर दी गई है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने गुरुवार को 30 शहरी आशाओं की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु यह कदम उठाया गया है।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर ज्वाइनिंग की औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, रिक्त 10 पदों पर अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। इससे साथ ही, अब इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। टीकाकरण, बच्चों को दवा खिलाने समेत दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं को लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।

बता दें, बीती 14 जून को जनपद में 40 शहरी आशा (Asha)  के रिक्त पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें, 28 नवसृजित पदों के साथ 12 बैकलॉग के पद शामिल किए गए थे। 06 सितम्बर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कुल प्राप्त 72 आवेदन पत्रों में से शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के माध्यम से कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके साथ ही, 101 पदों के सापेक्ष शहरी आशा की संख्या 61 से बढ़कर 91 हो गई है।

वर्षों से परेशान थे स्थानीय लोग

पहली बार 20 वार्डों में इन 30 शहरी आशाओं (Asha) का चयन हुआ है। इन वार्डों की सूची में पन्तनगर, पटेल नगर पश्चिमी, अहिरान, राजेन्द्र नगर, दयानन्द नगर, जिगर गंज, राजा मोहल्ला, आवास विकास प्रथम, आवास विकास द्वितीय, छेदी पुरवा, पटेलनगर पूर्वी, महराजगंज, इमाम बाडा, शास्त्रीनगर, बलवन्त पुरवा, सिविल लाइन प्रथम, साहेबगंज, बडगांव, मकाथी गंज और महरानी गंज वार्ड शामिल हैं।

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड

पहले यहां के लोगों को वैक्सीनेशन, बच्चों को दवा खिलाने जैसे सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ा था। नियमित सर्वे न हो पाने के कारण स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां विभाग के सामने तक नहीं आ पाती थी। नगरीय क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन शहरी आशाओं की होती है। इस चयन प्रक्रिया के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल जाएगी।

Tags: asha workersdm neha sharmagonda newsup news
Previous Post

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी दिखेगी भगवान शिव व काशी की झलक

Next Post

यूपी में 65 प्रतिशत तक घटीं पराली जलाने की घटनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Stubble

यूपी में 65 प्रतिशत तक घटीं पराली जलाने की घटनाएं

यह भी पढ़ें

rhea-kangna

रिया चक्रवर्ती के बयान पर कंगना बोलीं- किस राइटर ने लिखी यह खराब स्क्रिप्ट

29/08/2020
Life Imprisonment

आठ साल पुराने हत्या के मामले में अधिवक्ता समेत दो को आजीवन कारावास

17/12/2020
Lal Singh Chaddha

रिलीज हुआ आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का गाना तूर कलियां

15/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version