• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन तरीकों से करें जीवनसाथी की सराहना, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Partner
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शादी का रिश्ता अपनेआप में प्यार और भरोसे की मिसाल होता हैं। जैसे-जैसे इस रिश्ते में भरोसा बढ़ता हैं यह और भी मजबूत होता चला जाता हैं।

शादी में प्यार के लिए जरूरी हैं कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे का ध्यान रखें। हांलाकि शादी के बाद महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं और इस वजह से पति भी अपनी पत्नी पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। लेकिन जरूरी हैं कि पति समय-समय पर पत्नी की सराहना करें और इसके बारे में उन्हें बताए।

आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पत्नी की सराहना करते हुए रिश्तों में खुशियों के साथ ही प्यार बढ़ेगा। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

एक गुलाब है काफी

शादी के बाद जरूरी नहीं कि पत्नियों को महंगे महंगे गिफ्ट ही दिए जाएं और अपने प्यार का इजहार किया जाए। आप काम के बीच में अचानक से छोटा सा गुलाब लाकर भी उनके हाथ में रख सकते हैं। ऐसा करना न केवल आपके प्यार को और मजबूत करेगा बल्कि रिश्ते में भी नई ऊर्जा भी लाएगा।

समय देना भी है जरूरी

अकसर पत्नियों की यह शिकायत रहती है कि आप घर पर समय पर नहीं आते या हर वक्त ऑफिस के काम में लगे रहते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी पत्नियों को समय देंगे तो न केवल उन्हें स्पेशल महसूस होगा बल्कि उन्हें लगेगा कि आप अभी भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। आप दिन में कुछ समय या रात को ऑफिस से आने के बाद कुछ क्वालिटी टाइम अपनी पत्नी के साथ बिताएं और उनसे उनके बारे में बात करें। जब आप अपने रिश्ते के बारे में अपनी पत्नी से बात करेंगे तो ऐसा करने से ना केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि ये प्यार जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका है।

उसके इंटरेस्ट को बनाएं अपना इंटरेस्ट

हर किसी व्यक्ति का अपना एक इंटरेस्ट होता है। वह उसी काम को करना पसंद करता है जो उसकी पसंद होती है। ऐसे में सबसे पहले अपने पार्टनर की पसंद के बारे में पता लगाएं और उसकी पसंद को अपनी पसंद बनाने की कोशिश करें। लेकिन हां ऐसे में आप खुद की पसंद को ना भूलें। अपने इंटरेस्ट के बारे में भी अपने पार्टनर को बताएं। ऐसा करने से न केवल आपके पास आपके पार्टनर से बात करने के लिए टॉपिक्स मिलेंगे बल्कि वह आपकी तरफ आकर्षित भी होगा।

जिम्मेदारियों को बांटे

अगर आप ऑफिस में हैं और घर का सारा काम आपकी वाइफ कर रही है या वे वर्किंग होने के बावजूद घर पर अपना पूरा समय दे रही हैं तो ऐसे में आपका फर्ज बनता है कि आप उनकी मदद करें और जिम्मेदारियों को आधा-आधा बांट दें। ऐसा करने से भी न केवल पत्नी को आपके प्यार का एहसास होगा बल्कि रिश्ता भी मजबूत हो सकता है।

समय-समय पर बोलें थैंक्यू

चूंकि अभी वो आपके साथ रिलेशनशिप में नहीं है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप अपने पार्टनर को उसके अचीवमेंट्स के लिए धन्यवाद नहीं बोल सकते। बता दें कि किसी को इंप्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसके बड़े या छोटे लक्ष्य हासिल करने पर उसे बधाई देना। इससे आपके पार्टनर को महसूस होगा कि आप उसके काम को ना केवल समझते हैं बल्कि उसकी सराहना भी करते हैं।

रसोई में हाथ बटाएं

क्या घर पर खाना बनाना केवल पत्नी का काम है? नहीं, अगर दोनों मिलकर खाना बनाएंगे तो इससे ना केवल प्यार बढ़ेगा बल्कि समय भी कम लगेगा। ऐसे में आप थोड़ा पल अपनी पत्नी के लिए निकालें और उसके साथ रसोई में हाथ बटाएं। ऐसा करने से न केवल पत्नी को आपके प्यार का एहसास होगा बल्कि आपके रिश्ते में भी नई ऊर्जा आएगी।

आई कॉन्टैक्ट है जरूरी

अपने पाटर्नर से आंखों से आंखे मिलाकर बात करना जरूरी है। याद रखें कि किसी को इंप्रेस करना ये सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इससे पार्टनर को ना केवल आपकी फीलिंग्स के बारे में पता चलेगा बल्कि उसे आपके अंदर के कॉन्फिडेंस का भी पता चलेगा। जो लोग आंखें चुराकर बाते करते हैं उनमें आत्मविश्वास की साफ कमी नजर आती है। साथ ही पार्नर भी आपकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देगा। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ आई कॉन्टैक्ट होना बेहद जरूरी है।

सॉरी कहना भी है जरूरी

हम दिन में न जानें ऐसी कितनी गलतियां कर देते हैं, जिसके लिए हम माफी भी नहीं मांगते और ना हमारा पार्टनर हमसे कहता है कि आपने यह गलती की है। ऐसे में दिन के खत्म होने पर अगर आप अपनी पत्नी से छोटा सा सॉरी बोल देंगे तो इससे ना केवल उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी बल्कि रिश्ते में प्यार भी बरकरार रहेगा कि ध्यान दें कि बिना किसी गलती के सॉरी बोलने से भी रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Tags: appreciate your wifemates and meRelationship Tipstips to appreciate your wife
Previous Post

महिलाओं की दाई आंख फड़कना माना जाता है अशुभ, जानें क्यों?

Next Post

CM योगी ने राम नाईक और हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तकों का किया विमोचन किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
Next Post

CM योगी ने राम नाईक और हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तकों का किया विमोचन किया

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने सभी दलों के विधायकों से मांगा विकास योजनाओं का प्रस्ताव

13/10/2022
Salman Khurshid

‘बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है’, सलमान खुर्शीद का विवादित बयान

07/08/2024
Chandra Grahan

आज है पहला चंद्र ग्रहण, प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये काम

16/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version