• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में 2100 नये राजकीय नलकूप लगाने की मंजूरी, किसानों में मुफ्त बांटेंगे सरसों के बीज

Writer D by Writer D
30/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
tube wells

tube wells

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए मंगलवार को 62 जिलों में 2100 नवीन राजकीय नलकूप ( tube wells) लगाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अलावा कम वर्षा वाले जिलों के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त तोरिया (सरसों) के बीज बांटे जाने का भी फैसला हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। बैठक के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों को बताया कि इस परियोजना पर 839 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आएगा।

यह योजना इसी वर्ष से शुरू होकर 2023-24 के अंत तक पूर्ण हो जाएगी। इससे सभी किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक नलकूप 50 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई कर सकेगा।

शाही ने बताया कि इस परियोजना से एक लाख पांच हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इन नलकूपों के निर्माण में श्रमिकों के द्वारा 31 लाख मानव दिवस सृजित होंगे। सिंचाई की कठिनाइयों की दृष्टि से राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

केशव मौर्य ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री

एक अन्य फैसले के बारे में कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कमजोर मानसून को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल ने तोरिया के बीज के दो किलोग्राम वाले मिनी किट का निश्शुल्क वितरण करने का फैसला किया है। ऐसे दो लाख मिनी किट वितरित किये जाएंगे।

4000 क्विंटल तोरिया के बीज वितरित किए जाएंगे और इसमें चार करोड़ 57 लाख 60 हजार रुपये खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

शाही ने बताया कि निश्शुल्क वितरण में लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी और जिलों में 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों तथा शेष अन्य किसानों में वितरित किया जाएगा।

यह प्रयास किया जाएगा कि चयनित किसानों में 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। इस सुविधा का लाभ पहले आओ-पहले पाओ सिद्धांत के आधार पर दिया जाएगा।  शाही ने कहा कि कम वर्षा वाले जिलों के किसानों को यह बीज प्राथमिकता पर दिए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों (सांसदों-विधायकों, ग्राम प्रधानों) की उपस्थिति में यह वितरित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इससे चार लाख क्विंटल अतिरिक्त सरसों का उत्पादन राज्य में कर सकेंगे।

Tags: cm yogifarmersLucknow Newsup news
Previous Post

राधाष्टमी के पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दोगुना पुलिस कर्मी तैनात

Next Post

स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने ‘आरम्भ’ अभियान को तेज करने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
Neha Sharma

स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने ‘आरम्भ’ अभियान को तेज करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

दो साल से छोटे बच्चों को एंटीबायोटिक देना हो सकता है खतरनाक

20/11/2020
Firing

 युवक की गोली मार कर हत्या

13/06/2022
PM Modi mourns the death of Maradona

PM मोदी ने माराडोना के निधन पर जताया शोक, कहा- फुटबाल को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version