• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेवर और दिल्ली एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मेट्रो को मिली मंजूरी

Writer D by Writer D
13/12/2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Metro
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 नोएडा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport)  से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IG Airport) को जोड़ने का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Metro Rail Corporation) कर रही है। डीएमआरसी ने नॉलेज पार्क से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की डीपीआर प्राधिकरण को दे दिया था। अब इस पर प्राधिकरण बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक नई मेट्रो लाइन (Metro Line) बनाने के डीपीआर से संबंधित कार्य डीएमआरसी को दिए गए हैं। आज प्राधिकरण और डीएमआरसी के मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। इसके साथ ही डीएमआरसी के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक की प्रस्तावित मेट्रो लाइन के इन्सेप्शन रिपोर्ट भी प्राधिकरण में पेश की।

कई मेट्रो (Metro) स्टेशनों पर चेक इन सुविधा

इन्सेप्शन रिपोर्ट के प्रस्तुतीकरण के दौरान डीएमआरसी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रस्तावित मेट्रो रूट से जेवर इंटरनेशनल एअरपोर्ट जेवर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के माध्यम से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधा जोड़ा जा सकता है।

इससे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक एक ही मेट्रो से कनेक्टिविटी हो सकेगी। साथ ही इस एयरपोर्ट लाइन के विभिन्न स्टेशनों पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए चेक इन सुविधा यात्रियों को उपलब्ध हो सकेगी।

एक घंटे में तय की जाएगी दूरी

प्रस्तुतिकरण में डीएमआरसी के अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस नए मेट्रो रूट के बनने से दोनों एयरपोर्ट की दूरी लगभग एक घंटे में तय की जा सकेगी। इस रूट पर कुल स्टेशनों की संख्या 11 प्रस्तावित की गई है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित दूरी करीब 37 किलोमीटर की होगी।

इसमे तीन किलोमीटर अंडर ग्राउंड तथा 34 किलोमीटर एलिवेटेड रूट होगा। इस मेट्रो रूट के डीपीआर में स्टेशनों की लोकेशन इस प्रकार रखी जाएगी, जिससे दिल्ली नोएडा रूट पर पूर्व में स्थापित स्टेशनों को इंटीग्रेट किया जा सके।

प्राधिकरण ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से कार्य की जरूरत के हिसाब से डीपीआर 31 मार्च 2023 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसे उनके द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

KBC के मंच पर बिग बी ने कंटेस्टेंट के साथ किया कुछ ऐसा, सादगी के मुरीद हुए लोग

डीएमआरसी की तरफ से प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रेजेंटेशन के दौरान प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविन्द्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, महाप्रबंधक परियोजना एवं महाप्रबंधक फाइनेंस तथा प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: IG airportmetro rail corporationnoida news jewar airportup news
Previous Post

KBC के मंच पर बिग बी ने कंटेस्टेंट के साथ किया कुछ ऐसा, सादगी के मुरीद हुए लोग

Next Post

भाजपा सरकार में सिर्फ विज्ञापनों में है कानून व्यवस्था: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में सिर्फ विज्ञापनों में है कानून व्यवस्था: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

rain

प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना

16/10/2021
trains collision

दो ट्रेनों की टक्कर के बाद लगी आग, 32 यात्रियों की मौत

01/03/2023
Kriti Kharbanda

कृति खरबंदा हुईं मलेरिया का शिकार, सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी जानकारी

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version