• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्म परिवर्तन के दबाव से तंग आकर आराधना ने की थी आत्महत्या

Writer D by Writer D
19/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के शाहपुर तिगरी निवासी आराधना (28 वर्ष) ने धर्म परिवर्तन के दबाव से तंग आकर तीन दिन पूर्व आत्महत्या (Suicide) की थी। इसका खुलासा शनिवार को थाना सिविल लाइंस में पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। आज थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में आरोपित व पुरानी कारों की खरीद फरोख्त और प्रापर्टी डीलिंग करने वाले अनवर खां को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने पूछताछ में कबूला है कि उसने धर्म परिवर्तन के लिए बहुत अधिक आराधना पर दबाव बनाया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ अनूप सिंह ने बताया कि देर शाम आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

प्रेस क्रांफ्रेंस में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि नागफनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलाब राय निवासी अनवर खां कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। गिरफ्तार आरोपित अनवर ने बताया कि उसके आफिस में थाना मझोला क्षेत्र के शाहपुर तिगरी निवासी आराधना पुत्री योंगेंद्र रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध हो गए थे। इसके बाद आरोपित अनवर ने सिविल लाइंस के वेव ग्रीन कॉलोनी में उसे किराये पर मकान लेकर दे दिया था। यहां दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

तीन बुधवार रात करीब 10 बजे आटो से आराधना को साथ लेकर दूसरी पत्नी इरम के घर दौलत बाग पहुंचा था। यहां आरोपित ने बताया कि आराधना बीमार है। इसके बाद वह डॉक्टर लेकर आने की बात कहकर वहां से भाग गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। इरम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आराधना को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार दोपहर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मृतका आराधना के भाई आदित्य की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

शनिवार को पुलिस ने आरोपित अनवर खां को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहले से दो पत्नियां हैं। अब आराधना भी शादी के लिए दबाव बना रही थी। मैंने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। उसे कहा था कि वह तब ही निकाह करेगा। जब वह धर्म परिवर्तन कर लेगी। इससे तंग आकर वह दुपट्टे को फंदा बनकर पंखे से लटक गई थी। मैंने उसे फंदे से उतार और उसे अस्पताल लेकर जा रहा था रास्ते में मैंने सोचा अस्पताल में फंस सकता हूं। इसलिए दूसरी पत्नी के घर छोड़कर भाग गया था।

Tags: Muradabad news
Previous Post

4 किलो से अधिक चरस सहित दो गिरफ्तार

Next Post

पुलिस हिरासत से भागे दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
Next Post
Emcounter

पुलिस हिरासत से भागे दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

यह भी पढ़ें

Shrikant Sharma

जल्द दूर होगा कोयला संकट, नहीं बंद होंगे पावर हाउस : श्रीकांत

10/10/2021
Gufi Paintal

मामाश्री शकुनि की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती हुए गूफी पेंटल

02/06/2023
G20 Summit

G20 Summit: आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए सज रही काशी

07/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version