• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीच सड़क पर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
19/09/2023
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिवान। बिहार के सीवान में एक बीजेपी नेता (BJP Leader) की बीच सड़क पर गोली (Shot) मारकर हत्या की गई है। बदमाशों ने रात के वक्त घर लौटते हुए बीजेपी नेता (BJP Leader) पर हमला किया है। इस हमले में उनका एक रिश्तेदार भी घायल हुआ है जिसका इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। गोली (Shot) की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर नेता के पास पहुंचे लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर की रात को करीब 11 बजे बीजेपी से वार्ड अध्यक्ष शिवाजी तिवारी घर लौट रहे थे। उस वक्त उनके साथ उनका साला भी बाइक पर बैठा हुआ था। इस दौरान बीच सड़क पर ही बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश मौके पर पहुंचे और ताबतोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली उनके साले को लगी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और एक गोली शिवाजी के गले को चीरती हुई निकल गई।

बीच रास्ते पर जब गोलियां चली तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बीजेपी नेता की मौत हो चुकी थी। हत्या की इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया है।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

मौके पर सीवान सदर एसडीओपी फिरोज आलम और इंस्पेक्टर सुदर्शन राम भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि इससे पहले शिवाजी के घर में अगस्त से लेकर अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसलिए उनका परिवार पहले से ही गमगीन था।

बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने शिवाजी की मौत पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि शिवाजी बीजेपी के बहुत ही एक्टिव कार्यकर्ता थे। वहीं इस हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। बेखौफ हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए शहर के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Tags: bihar newscrime newsNational newssivan news
Previous Post

IBPS RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

जस्टिन ट्रूडो के आरोप पर भारत का एक्शन, कनाडा के राजनयिक काे किया निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
Justin Trudeau

जस्टिन ट्रूडो के आरोप पर भारत का एक्शन, कनाडा के राजनयिक काे किया निष्कासित

यह भी पढ़ें

havankund

इस दिशा में हवनकुंड बनाना है सबसे उपयोगी

13/01/2022
Shankaracharya Vasudevanand

जब विश्वास हो तभी करें वैक्सीन का प्रयोग, अन्यथा नहीं : शंकराचार्य वासुदेवानंद

04/01/2021
hemp recovered

पुलिस ने दो मादक पदार्थ कारोबारियों को दबोचा, 4 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version