• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से मिसिंग अर्चना यूपी में मिली, जानें 12 दिन से कहां थी लापता

Writer D by Writer D
20/08/2025
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Archana Tiwari

Archana Tiwari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल/लखीमपुर। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से 7 अगस्त 2025 को लापता हुई मध्य प्रदेश की अर्चना तिवारी (Archana Tiwari) 12 दिन बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नेपाल बॉर्डर के पास बरामद की गई हैं। रानी कमलापति जीआरपी ने 19 अगस्त 2025 को उन्हें खोज निकाला। पुलिस अब अर्चना को भोपाल ला रही है, जहां पूछताछ के बाद उनके लापता होने के घटनाक्रम का खुलासा होगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल, 29 वर्षीय अर्चना तिवारी (Archana Tiwari) , जो मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में प्रैक्टिसिंग वकील हैं, 7-8 अगस्त 2025 की रात रक्षाबंधन के लिए इंदौर से कटनी जा रही थीं। वे नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थीं, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, उनकी आखिरी लोकेशन इटारसी स्टेशन पर मिली थी, जिसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका।

अर्चना (Archana Tiwari)  के परिवार ने रानी कमलापति जीआरपी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। एसपी (रेलवे) राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि जीआरपी ने 12 दिन की गहन तलाशी के बाद लखीमपुर खीरी में अर्चना का पता लगाया। पुलिस ने रानी कमलापति, इटारसी और कटनी स्टेशनों के साथ-साथ आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रानी कमलापति जीआरपी ने अर्चना को बरामद करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा, “हमारी टीम ने दिन-रात मेहनत की और आखिरकार भारत-नेपाल सीमा पर लखीमपुर खीरी में अर्चना को खोज निकाला।

अब हम उन्हें भोपाल ला रहे हैं, जहां पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।” पुलिस ने बताया कि अर्चना (Archana Tiwari) की बरामदगी के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट होगा कि वे 12 दिन तक कहां थीं और कैसे लखीमपुर खीरी पहुंचीं।

सूत्रों के अनुसार, अर्चना ने 14 दिन बाद अपनी मां को फोन किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की। इस मामले में ग्वालियर का एक कांस्टेबल भी शक के घेरे में है, जिसकी जांच चल रही है।

Tags: archana tiwaribhopalcrime newsmadhya pradesh newsnarmanda express trainNational news
Previous Post

नमाज के दौरान मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 लोगों की मौत

Next Post

पेंशन दिलाने के बहाने डॉक्यूमेंट लिए, 86 लाख का GST नोटिस मिलने पर हुआ खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा: नायब सैनी ने माता सुदीक्षा से लिया आशीर्वाद, खटीक समाज के लिए खोला खजाना

27/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायकों को रोकने पर स्पीकर सख्त, जांच के निर्देश

27/10/2026
उत्तराखंड

जनसरोकारों के लिए समर्पित रहा हीरा सिंह बिष्ट का जीवन: सीएम धामी

27/10/2026
उत्तराखंड

पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र

27/10/2026
उत्तराखंड

विकसित उत्तराखंड का रोडमैप तैयार, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण पर जोर: CM धामी

27/10/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

पेंशन दिलाने के बहाने डॉक्यूमेंट लिए, 86 लाख का GST नोटिस मिलने पर हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें

steal

डकैती का खुलासा, 11 बदमाश गिरफ्तार 38 लाख बरामद

20/08/2021
eyebrows

घनी और काली आइब्रो के लिए अपनाएं ये नुस्खे

31/08/2024
मोहन भागवत Mohan Bhagwat

‘हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है’ के उच्चारण के पीछे कोई राजनीतिक व सत्ता केंद्रित संकल्पना नहीं : मोहन भागवत

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version