• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोस्त सारस के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे आरिफ़, लगाएंगे ये गुहार

Writer D by Writer D
23/07/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Arif

Arif, stork

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आरिफ (Arif) और सारस (Stork) की दोस्ती की कहानी से आप वाकिफ ही हैं। इस दोस्ती के चर्चाओं में आने के बाद सरकार ने वन्य जीव नियमों के अनुसार सारस को आरिफ के पास से लेकर कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया था। जहां उसे देखने वालों की भीड़ जुटती। आरिफ भी उससे मिलने के लिए समय-समय पर जू जाते रहे हैं। आरिफ को देखकर वह सारस पूरे पिजड़े में उड़ने लगता है

इस मामले में नया मोड़ यह है कि आरिफ (Arif) सारस को जू से आजाद करवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में जाएंगे। अमर उजाला डिजिटल से बात करते हुए आरिफ ने कहा कि उन्हें पता है कि नियमों के अनुसार सारस उन्हें नहीं सौंपा जा सकता। वह सारस को खुद को देने के लिए कोर्ट नहीं जा रहे हैं।

आरिफ (Arif) ने कहा कि वह जल्द ही लखनऊ हाईकोर्ट जाएंगे। कोर्ट से उनकी दो गुहारे होंगी। पहली यह कि सारस को आजाद कर दिया जाए। बाकी पक्षियों से उलट उसका पूरा जीवन आजाद रहा है। पिंजड़े में बंद होने के बाद वह सामान्य नहीं रह गया है। उसका दम घुटता है। ऐसा नहीं है कि प्रदेश में सभी सारस जू के अंदर ही हैं। कुछ सारस बाहर भी उड़ते दिखते हैं। इस सारस को भी आजाद कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि मेरी दूसरी मांग यह है कि जब तक उसे आजाद नहीं किया जा सकता है, मुझे उससे मिलने से ना रोका जाए। जब दूसरे व्यक्ति उससे मिल सकते हैं तो मैं भी मिल सकता हूं। कोर्ट एक सामान्य नागरिक की तरह मुझे भी उससे मिलने का अधिकार दिलवाए।

कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा आरिफ, दोस्त को देखकर ‘बेचैन’ हुआ सारस

आरिफ ने बताया कि सारस से उसकी मुलाकात करीब दस या बारह दिन पहले हुई थी। उनको देखकर बहुत खुश हुआ और हवा में उड़ने की कोशिश करने लगा। उसे भी अच्छा लगा और मुझे भी। इसके बाद जब मैं बीते बुधवार को सारस से मिलने गया तो मुझे रोक दिया गया। सारस के बाड़े के 20 मीटर पहले ही पुलिस के लोगों ने कहा कि आपको मिलने नहीं दिया जाएगा। कारण पूछने पर बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश हैं। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं जानते। अधिकारियों ने कहा है कि आपसे मिलने के बाद सारस परेशान हो जाता है। फिर उसे सामान्य होने में समय लग जाता है।

आरिफ ने कहा कि इसी घटना के बाद हमने यह किया कि वह सारस से मिलने और उसे आजाद करवाने के लिए हाईकोर्ट की चौखट पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि कोर्ट उनका पक्ष समझेगा।

Tags: arifkanpur newsKanpur zoostorkup news
Previous Post

खंभे पर फॉल्ट ठीक कर रहा था लाइन मैन, बिजली घर से चालू कर दी सप्लाई, करंट लगने से मौत

Next Post

नवीन पटनायक बने देश में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
Naveen Patnaik

नवीन पटनायक बने देश में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

OTS

ऊर्जा मंत्री ने अपील की है कि उपभोक्ता ओटीएस में दी जा रही छूट का लाभ उठाए

16/01/2025
three smugglers arrested

STF ने तीन तस्करों को कानपुर से किया गिरफ्तार, एक कुन्तल 21 किलो गांजा बरामद

18/03/2021
Massive fire breaks out at carbon factory following an explosion.

कार्बन फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

25/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version