• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरार बिल्डर याजदानी के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, अलाया अपार्टमेंट कांड मामले में है आरोपी

Writer D by Writer D
21/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Fahad Yajdani

Fahad Yajdani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। फरार बिल्डर फहद याजदानी (Fahad Yajdani) के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर इस संबंध में प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। प्रशासन अब अपने स्तर से रिपोर्ट का संज्ञान लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करेगा।

वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट 24 जनवरी की शाम जमींदोज हो गया था। हादसे में सपा प्रवक्ता की पत्नी व मां समेत तीन महिलाओं की जान गई थी। पुलिस ने मामले में सपा के पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर, उनके बेटे नवाजिश शाहिद, भतीजे मो. तारिक, बिल्डर फहद व उसके भाई सायम याजदानी को आरोपी बनाया था। शाहिद मंजूर को अरेस्ट स्टे मिल गया था।

फहद फरार है, जबकि अन्य तीनों आरोपी जेल में हैं। फहद के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी है। कुर्की की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। तफ्तीश के दौरान पता चला कि फहद के पास एक पिस्टल व एक राइफल का लाइसेंस है। पुलिस ने दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में जिक्र है कि फहद आपराधिक किस्म का शख्स है। कई आपराधिक मामले उस पर दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास का विवरण भी भेजा है।

फहद (Fahad Yajdani)  की फरारी में पुलिस की बड़ी नाकामी

घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसमें फहद को आरोपी बनाया था। उसी रात नवाजिश व तारिक को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन, फहद तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। वह सोशल मीडिया पर अपने बयान के वीडियो अपलोड करता रहा था। पुलिस उसको ट्रेस करने में नाकाम रही। कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। फिर भी उसने सरेंडर नहीं किया।

अतीक के बेटे की आज लखनऊ में पेशी, पिता की हत्या के बाद बदल गया उमर का व्यवहार

अब तक 12 शस्त्र लाइसेंसों की निरस्तीकरण रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। इसमें फहद याजदानी के भी दो शस्त्र लाइसेंस शामिल हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन कराया जा रहा है।

– अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी सेंट्रल

Tags: Allaya Building Collapsefahad yajdanihazratganj newsLucknow News
Previous Post

अतीक के बेटे की आज लखनऊ में पेशी, पिता की हत्या के बाद बदल गया उमर का व्यवहार

Next Post

सीएम योगी ने सिविल सेवा दिवस पर दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने सिविल सेवा दिवस पर दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

UPPSC

यूपीएससी ने जारी किया नया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें नई डेट

08/11/2024

पेगासस जासूसी कांड: पत्रकारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जस्टिस की निगरानी में जांच की मांग

27/07/2021
Azam Khan

सपा सांसद की हालत स्थिर, मेदांता ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version