• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षाबलों ने हिजबुल के शीर्ष कमांडर निसार खांडे को किया ढेर, सेना के तीन जवान समेत 4 घायल

Writer D by Writer D
04/06/2022
in राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर
0
Terrorists

Terrorist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अनंतनाग। कपरान रेशीपोरा इलाके में शुक्रवार देरशाम से शनिवार सुबह तक चली मुठभेड़ (Encounter) में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर निसार खांडे (Security forces killed top Hizbul commander Nisar Khande) को मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान सेना (Army) के तीन जवान तथा एक स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। इनका उपचार श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में चल रहाहै। मुठभेड़ स्थल से आतंकी के शव के साथ हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। रेशीपोरा इलाके से जंगल सटा हुआ है। इस जंगली क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने अनंतनाग मुठभेड़ की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर निसार खांडे अक्टूबर 2018 से कश्मीर घाटी में सक्रिय था। वह दोरू (अनंतनाग) का रहने वाला था। खांडे के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान व एक नागरिक भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने सुरक्षाबलों को इस कामयाबी के लिए बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल, उसकी मैगजीन व अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मठ में नजरबंद, ज्ञानवापी में पूजा करने को लेकर अड़े

अनंतनाग पुलिस को शुक्रवार देरशाम अहम सूचना मिली थी कि कापरन इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर कापरन इलाके को घेर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

रात में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। अंधेरा होने के चलते सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल की घेराबंदी और सख्त कर दी। शनिवार सुबह होते ही मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली गई तो हिजबुल कमांडर निसार खांडे का शव बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान सेना तीन जवान तथा एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गए।

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड, दो घायल

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ समाप्त कर आतंकी का शव बरामद कर हथियार और अन्य गोला-बारूद को अपने कब्जे में ले लिया है। रेशीपोरा के साथ सटे जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है।

Tags: Anantnagarmy encounterHizbul commander killedj&K newsJammu-Kashmir newsNational news
Previous Post

Google ने Doodle बनाकर वैज्ञानिक एसएन बोस को किया याद

Next Post

इस ‘खबर’ को दिखाने पर पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

25/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
journalist suresh upmanyu

इस 'खबर' को दिखाने पर पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

murder

शौच के लिए गए दो युवकों की हत्या, खेत में पड़े मिले लहूलुहान शव

10/08/2021
Corona

देश में 40 हजार से अधिक मरीजों ने कोरोना को दी मात, 895 कालकवलित

11/07/2021
Earthquake

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version