• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना की इकलौती माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स हुई और मजबूत, देश की सीमाओं पर रखेंगे पैनी नजर

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mountain strike corps

mountain strike corps

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय सेना ने चीन और पाकिस्तान की सीमा पर अपने सैनिकों की तैनाती को और मजबूत किया है। सेना ने अपनी इकलौती माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स में लगभग 10 हजार और सैनिक शामिल किये हैं।

भारतीय सेना के यह जांबाज जवान दोनों देशों की सीमाओं पर पैनी नजर रखेंगे। सीमा सुरक्षा को नए सिरे से संतुलित करने की कवायद के तहत इन्हें दोहरी जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन उन्हें चीन बॉर्डर पर ज्यादा फोकस करने को कहा गया है।

भारतीय सेना अब अपने युद्ध के तौर-तरीकों में बदलाव करके ‘टू फ्रंट वार’ के लिहाज से खुद को तैयार करना चाहती है ताकि वह चीन और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ एक साथ मुकाबला कर सके। मौजूदा समय में पश्चिमी सीमा एलओसी पर तीन आक्रामक स्ट्राइक कोर तैनात हैं, लेकिन उत्तरी सीमा एलएसी के लिए केवल एक आक्रमणकारी माउंटेन स्ट्राइक कोर को तैयार किया गया है।

आतंकियों ने टेरिटोयल आर्मी के जवान को मारी गोली, शहीद

यानी एलएसी पर सेना को और मजबूत किये जाने की जरूरत को देखते हुए पूर्वी बंगाल में स्थित मौजूदा डिवीजन 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर को 10 हजार सैनिक सौंपे गए हैं। केंद्र सरकार ने माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को लगभग एक दशक पहले मंजूरी दी थी लेकिन इसके साथ केवल एक डिवीजन जुड़ी थी। अब सेना के नए कदम के साथ यह अपने काम को बेहद सटीकता और कुशलता के साथ अंजाम दे सकेगी।

भारतीय सेना ने अपने एकमात्र पर्वतीय स्ट्राइक कॉर्प्स में लगभग 10 हजार और सैनिकों को शामिल किया है, जो चीन सीमा के लिए जिम्मेदार होंगे। हालांकि यह कदम चीन और पाकिस्तान की सीमा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, लेकिन माउंटेन स्ट्राइक कोर चीनी सीमा की ओर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। भारत-चीन सीमा पर पिछले साल से दोनों देशों के बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के काफिले पर हमला, TMC पर लगा आरोप

इस बीच भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ लद्दाख सेक्टर और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन तैनाती पर वापस लौटना शुरू कर दिया है। चीन सीमा पर गतिरोध शुरू होने के बाद सेना के सामने कई चुनौतियां पैदा हुईं हैं, जिससे कई असंतुलन भी पैदा हुए हैं।

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच पनागर (पश्चिम बंगाल) स्थित माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स की एक और आर्टिलरी ब्रिगेड तैनात होगी। हालांकि यहां एक आर्टिलरी ब्रिगेड पहले से ही माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के डिवीजन से जुड़ी हुई है, लेकिन नई ब्रिगेड को कोर से जोड़ा जाएगा। माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स की अभी तक सिर्फ एक डिवीजन है। आमतौर पर सेना में एक डिवीजन का गठन तीन ब्रिगेड को मिलाकर किया जाता है, जिसमें बख्तरबंद, पैदल सेना और तोपखाने की इकाइयां शामिल होती हैं। इसके बाद दो या दो से अधिक डिवीजन मिलकर एक कोर बनती है। भारतीय सेना की योजना एक पूर्ण माउंटेन स्ट्राइक कोर बनाने की है, जिसमें 90 हजार से अधिक सैनिक शामिल होंगे।

Tags: army newsmountain strike corpsNational news
Previous Post

आतंकियों ने टेरिटोयल आर्मी के जवान को मारी गोली, शहीद

Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना के 58,993 नए मामले, 301 मरीजों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तराखंड

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: मुख्यमंत्री धामी

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
Next Post
corona in Maharashtra

महाराष्ट्र में कोरोना के 58,993 नए मामले, 301 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें

फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड में शामिल होने वाले पहले एक्टर अक्षय कुमार

14/08/2020

इस जानवर से मनुष्य को जरूर सीखने चाहिए ये 4 गुण

15/12/2020
coconut oil for skin

कमाल के फायदे पाने के लिए रात में चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version