• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर 10 दिन में मेरे घर आते थे पार्थ चटर्जी, अर्पिता मुखर्जी ने किए हैरतंगेज खुलासे

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Arpita Mukherjee

Arpita Mukherjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) ने ईडी की पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान अर्पिता मुखर्जी ने कहा है कि उनके घर को ‘मिनी बैंक’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, पार्थ चटर्जी उनके घर हर 10 दिन में आते थे। सारे पैसे पैक करके एक ही कमरे में रखे जाते थे। इस रूम में पार्थ चटर्जी और उनके लोग ही अंदर आते थे। बिना पार्थ चटर्जी की इजाजत के इस कमरे में कोई नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि पार्थ कभी ये नहीं बताते थे कि कितना पैसा है।

ईडी को अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee)  के कोलकत्ता स्थित घर पर छापेमारी के दौरान दो डायरी बरामद हुई है। इस डायरी के मिलने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि बंगाल में एक बड़ा घोटाला हुआ है और इस घोटाले से मिलने वाले काले धन का निवेश उड़िया फिल्मों के निर्माण में किया जा रहा था। मुखर्जी के घर से दो डायरियां बरामद हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये डायरियां कथित घोटाले की कुंजी हैं। सूत्रों के अनुसार डायरी में राजनेताओं, फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं सहित कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों का नाम, नंबर और रकम दर्ज है।

योगी सरकार जल्द लाएगी नई MSME नीति

अर्पिता (Arpita Mukherjee)  2008 से 2014 के बीच बंगाली और उड़िया फिल्म उद्योग में सक्रिय रहीं थीं। उन्होंने इस दौरान कम से कम 6 ओडिया फिल्मों में अभिनय भी किया था। इसी बात से अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके ओडिया फिल्म उद्योग में बड़े निर्देशकों, निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस के साथ संबंध हैं।

अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee)  को लेकर अब कई सवाल उठ रह हैं कि आखिर उनके पास इतना पैसा आता कहां से था। जो फिल्में उन्होंने की थी वो पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं थी। इसके बाद भी उनके पास इतना पैसा है कि दक्षिण कोलकाता के जोका इलाके में उनका एक शानदार अपार्टमेंट है।

हालांकि इन सारे सवालों के जवाब और उन डायरियों के अंदर क्या है इन सब का पता ईडी की पूछताछ के बाद ही लग सकेगा। बता दें कि ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड से ज्यादा की रकम और जेवरात बरामद किए थे।

Tags: arpita mukherjeeBengal NewsKolkata newsNational newsparth chaterjeeSSC Scam
Previous Post

योगी सरकार जल्द लाएगी नई MSME नीति

Next Post

लालू यादव के पूर्व OSD भोला यादव गिरफ्तार, रेलवे भर्ती घोटाले में CBI ने की कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
bhola yadav

लालू यादव के पूर्व OSD भोला यादव गिरफ्तार, रेलवे भर्ती घोटाले में CBI ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें

जिनपिंग बोले -चीन ने कोविड-19 प्रकोप पर खुले और पारदर्शी तरीके से काम किया

08/09/2020
kangana ranaut कंगना रनौत

हाथरस का मामला: कंगना रनौत ने सीएम पर ‘अपार विश्वास’ जताया

30/09/2020
Bibek Debroy

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष का निधन

01/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version