• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में सुरक्षित आवागमन के लिए किये जायें प्रबंध : योगी

Writer D by Writer D
18/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्दी के मौसम में कोहरे के मद्देनजर अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षित आवागमन के लिए सभी जरुरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में कॉमन सर्विस सेंटर की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को शासकीय सेवाएं उनके निवास स्थान के समीप बेहतर ढंग से सुलभ हो सकेंगी और उनके समय व धन की बचत भी होगी।

नये कॉमन सर्विस सेन्टर का संचालन शुरू हो जाने पर शहरी, अर्धशहरी क्षेत्रों से लेकर प्रदेश की सुदूर ग्राम पंचायतों तक बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

फर्जी दस्तावेजों के माध्यम बैंक से 12 लाख हड़पने वाले दो गिरफ्तार

योगी ने कहा कि गन्ना हमारे प्रदेश की एक महत्वपूर्ण नकदी फसल है। मौजूदा समय में 45 लाख से ज्यादा गन्ना किसानों द्वारा गन्ने की खेती की जा रही है। राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से गन्ना उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने गन्ना किसानों को बुआई के लिए उच्च गुणवत्ता वाली फसलें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन निर्माण के लिए तेजी से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इससे प्राधिकरण को अपने कार्य बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को प्राधिकरण द्वारा चिन्हित किया जाये। चिन्हित क्षेत्रों के निवासियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाये। साथ ही, लोगों को आपदा से बचाव के उपायों के बारे में प्रशिक्षित भी किया जाये।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

फर्जी आईडी सिम से बैंक खाते खोल विदेशों से किया लाखों का लेन-देन, 14 गिरफ्तार

Next Post

एलआईसी ने हमेशा आगे आकर किया देश और समाज को सहयोग : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post

एलआईसी ने हमेशा आगे आकर किया देश और समाज को सहयोग : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

waxing

पसीना बन रहा है वैक्सिंग कराने में बाधा, तो फॉलो करें ये टिप्स

09/03/2026
CM Yogi

पूर्व मंत्री शिवबालक पासी के निधन पर सीएम योगी ने  व्यक्त किया गहरा शोक

16/05/2021

अब अखिलेश यादव ने बताया JAM का मतलब- झूठ, अहंकार और महंगाई

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version