• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रॉबिन उथप्पा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस मामले में जारी हुआ अरेस्ट वारंट

Writer D by Writer D
21/12/2024
in खेल
0
Robin Uthappa

Robin Uthappa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। उन पर एपीएएफओ में फ्रॉड करने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उथप्पा ने अपने कर्मचारियों की सैलरी से 23 लाख रुपये काटे लेकिन उसे उनके प्रोविडेंट फंड में जमा नहीं किया। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 4 दिसंबर को वारंट जारी किया गया था। हालांकि, उन्हें पूरे पैसे को भरने लिए 27 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अगर वो समय से अपने कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में पैसे जमा नहीं करते हैं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) बेंगलुरु में मौजूद एक कपड़े की कंपनी चलाते हैं। सेंचुरी लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक इस कंपनी में वह डाइरेक्टर के तौर पर नियुक्त हैं। पीएफ कमिश्नर के मुताबिक इस कंपनी ने 2336602 रुपये अपने कर्मचारियों के अकाउंट में जमा करना था। लेकिन पैसे काटने के बावजूद कंपनी ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से उथप्पा के खिलाफ पूर्व बेंगलुरु में अरेस्ट वारंट जारी किया गया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि वारंट में दिए उथप्पा का जो पता बताया गया है, उस पर वह पिछले कुछ सालों से नहीं रह रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की जांच करेगी SIT, अजय राय से भी हो सकती है पूछताछ

फिलहाल उथप्पा (Robin Uthappa) दुबई में हैं। पुलिस ने पीएफ ऑफिस को भी इसकी जानकारी दे दी है और कहा है कि अब ये मामला उनके दायरे में नहीं आता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उथप्पा के खिलाफ फिलहाल कोई भी आधिकारिक FIR या शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पीएफ ऑफिस से सिर्फ उन्हें अरेस्ट वारंट के आदेश मिले थे। बता दें उथप्पा पहले बेगंलुरु के व्हीलर रोड पर पुलकेशिनगर में मौजूद एक अपार्टमेंट में रहते थे।

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का करियर

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने भारत के लिए 2006 में वनडे और 2007 टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2015 में खेला था। इस दौरान उथप्पा ने 46 वनडे में 25.94 की औसत से 934 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक भी शामिल है।

वहीं 13 टी20 इंटरनेशनल में 24.90 की औसत से 249 रन बनाए। वह 2007 के टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे। बात करें आईपीएल की तो उन्होंने इसमें कुल 205 मुकाबले खेले और 27.51 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से 4952 रन बनाए। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

Tags: cricket newsRobin Uthappa
Previous Post

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की जांच करेगी SIT, अजय राय से भी हो सकती है पूछताछ

Next Post

पॉपकॉर्न खाना हुआ महंगा…, आम आदमी पर फिर पड़ी GST की मार

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Next Post
GST

पॉपकॉर्न खाना हुआ महंगा..., आम आदमी पर फिर पड़ी GST की मार

यह भी पढ़ें

भारत-चीन के बीच आज तीसरे स्तर की वार्ता फिर शुरू

सीमा पर तनाव के बीच सेना सतर्क, भारत-चीन के बीच आज तीसरे स्तर की वार्ता फिर शुरू

02/09/2020
Mayawati

आरएसएस के एजेंडे को देश के लोगों पर थोपना चाहती है भाजपा : मायावती

02/09/2021
amitabh bachchan

भाईजान के पिता सलीम ने बिग बी को दी खास सलाह,बोले- अब उन्हें….

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version