• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को ब्लैकमेल करने वाला अरेस्ट

Writer D by Writer D
23/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। यूपी के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद को 2 माह पहले एक व्यक्ति ने तमाम अनैतिक कार्यों की सूची सौंप कर काम न कराने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत करने की धमकी दी थी। आरोपित ने खुद को बीजेपी के अध्यक्ष का सहयोगी बताया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसे मंगलवार को पुलिस ने पकड़ (Arrested) कर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी इसी जिले का निवासी है।

बताते चलें कि 2 माह पूर्व एक व्यक्ति ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोगी आदित्य त्रिवेदी के नाम से फोन किया था। फोन के जरिए ही उसने बताया कि मैं अपने एक रिश्तेदार को भेज रहा हूं, कुछ काम है उन्हें करवा देना। इस कथित व्यक्ति ने भेजे गए युवक को अपना रिश्तेदार बताया। जिसने मंत्री जी से मिलकर कुछ कार्यों की सूची सौंपी थी। इस सूची में राज मोहन सिंह के नाम शस्त्र लाइसेंस जारी कराने का कार्य भी सम्मिलित था। सूची मिलने के बाद दूसरे दिन आदित्य त्रिवेदी के नाम से फोन करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल पर मैसेज भेज कर भेज कर कार्य न कराने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत करने की धमकी दी।

राज्य मंत्री निषाद ने इस मामले की सच्चाई जानने के लिए पार्टी के उच्च नेताओं से संपर्क किया। जिनके माध्यम से पार्टी नेता आदित्य त्रिवेदी से भी बात हुई और उन्होंने कहा कि मैंने किसी रिश्तेदार को सूची लेकर नहीं भेजा है।

इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री के समर्थक शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कोतवाली बांदा में लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। जिस फोन से मैसेज किया गया था। उसकी जांच पड़ताल के बाद जनपद के थाना मरका अंतर्गत ग्राम मऊ निवासी रेवती रमण मिश्रा पुत्र रामप्रकाश पकड़ा गया। इसी व्यक्ति ने फोन करके मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी।

इस बारे में कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि पूर्व की तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत (Arrested) में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी इसकी विवेचना जारी है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जा सकता है।

Tags: banda news
Previous Post

सगे भाई की हत्या के आरोप में भाइयों को उम्रकैद

Next Post

ट्रेन टिकटों की अवैध बिक्री करने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Arrested

ट्रेन टिकटों की अवैध बिक्री करने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

neha mehta leave show

अंजलि भाभी’ ने छोड़ा 12 साल पुराना शो, तारक मेहता के शो से आउट हुई नेहा मेहता

22/08/2020
समाजवादी पार्टी की लगी चैपाल SP will put up chaupal

लखनऊः किसानों के समर्थन में लगी समाजवादी पार्टी की चौपाल

25/12/2020
cm yogi

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version