• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के अजीम नगर क्षेत्र में ढाई साल की अबोध बालिका के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने एक मुठभेड़ में धर दबोचा (Arrested) ।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात एक ढाई साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक द्वारा हैवानियत की गई, जिसके चलते मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते गांव में तनाव है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुनाहगार को फांसी देने की मांग करते हुए उसके घर को बुलडोजर से नेस्तानाबूद करने की भी मांग की है।

उन्होने बताया कि एक गांव में खेमकरन (32) उर्फ वकील ने ग्राम पंचायत की रहने वाली ढाई साल की मासूम को पास के बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बीती रात करीब साढ़े तीन बजे आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 363, 376 और लैंगिक अपराध से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5एम और 6 में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया तब वह शराब के नशे में था। उसने गांव किनारे बाग में मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। करीब चार घंटे बाद मासूम लावारिस हालत में बाग में गंभीर अवस्था में मिली जिसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के लिए रेफर किया है।

उन्होने बताया कि आरोपी को अजीमनगर पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा है। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। खेमकरन ने पुलिस टीम को देखते ही दो फायर झोंक दिए। पुलिस ने जबाबी कार्यवाही की जिसमें युवक के दाहिने पैर में गोली लगी। मौके से युवक के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर बरामद हुआ। युवक को उपचार के लिए पुलिस कस्टडी में जिला चिकित्सालय लाया गया।

Tags: Rampur News
Previous Post

चुनावी रंजिश में दो की हत्या

Next Post

नवरात्रि में जलाई जाती है अखंड ज्योति, जानें लाभ और महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Akhand Jyot

नवरात्रि में जलाई जाती है अखंड ज्योति, जानें लाभ और महत्व

यह भी पढ़ें

Karuna Shukla dies from Corona

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

27/04/2021
Adani Group

मैं सोच भी बदलता हूं, नजरिया भी बदलता हूं.. बदलता नहीं कुछ तो मैं लक्ष्य नहीं बदलता : गौतम अडानी

03/06/2022
Rohit Sharma

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने फिर रचा इतिहास, बनें शतकों के बादशाह

17/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version