• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकली जेवरात के सहारे बैंकों कोे करोड़ों का चूना लगाने वाला गिरोह पकड़ा गया

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की कोतवाली पुलिस ने नकली सोने (fake jewelery) के बदले बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले एक गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार (arrested) किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बताया कि इस गिरोह के सरगना मथुरा निवासी राजेश अग्रवाल ने भारतीय स्टेट बैंक की गोविन्दगंज एवं डेम्पियर नगर शाखा को तथा कैनरा बैंक की शांति मार्केट एवं चौक बाजार शाखा को चूना लगाने के लिए नकली सोने के आभूषणों का सहारा लिया था। उसने अपनी योजना को कार्यरूप में बदलने के लिए देव टंच ज्वेलर्स के नौकर धर्मेन्द्र सोनी तथा अन्य की मदद ली।

उन्होंने बताया कि उसने पहले नकली आभूषण को असली सोने के आभूषण की शक्ल में बदला और इसके बाद उक्त टंच की दुकान से असली सोना होने का प्रमाणपत्र बनवाया। नकली सोने और नकली प्रमाणपत्र के सहारे उसने उक्त चारों बैंकों से लगभग तीन करोड़ रुपया उधार ले लिया। मथुरा निवासी इस गिरोह के हेमेन्द्र प्रकाश, सरगना राजेश अग्रवाल एवं उसकी बेटी श्रेया सहित अन्य लाेगों ने नकली आभूषणों और प्रमाणपत्र के आधार पर 21 गोल्ड लोन स्वीकार करने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि इस धोखाधड़ी का खुलासा 20 दिसंबर 2021 को तब हुआ जब त्रैमासिक जांच के दौरान कैनरा बैंक के रीजनल मैनेजर ने जांच में आभूषणों को नकली पाया। उन्होंने धारा 420/ 467/468/471 आईपीसी और धारा 120 बी आईपीसी के अन्तर्गत उक्त आठ ठगों के खिलाफ दो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी अवधि में स्टेट बैंक गोविन्दगंज एवं डेम्पियर नगर शाखाओं की ओर से धारा 420/ 467/468/471 और 120 बी आईपीसी के अन्तर्गत उक्त आठ ठगों के खिलाफ दो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने इस ठगी के मामले में मथुरा के निवासी सरगना राजेश अग्रवाल व उसकी बेटी श्रेया, सुहेल, धर्मेन्द्र सोनी और रंजना वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बैंक से की गई ठगी में अपने हिस्से के मिले पैसों से खरीदी गयी धर्मेन्द्र सोनी की एक कार एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर थाने में रख ली है। सरगना राजेश ने यह भी बताया कि तीन महीने के अन्दर ही 36 गोल्ड लोन लिये गए और तीन करोड़ रूपए बैंकों से कर्ज लिया तथा इसे आपस में बांट लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस घटना में शामिल 16 अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

लुटेरों ने की महिला की गला रेतकर हत्या

Next Post

सिरफिरे ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ब्रिक्स डायलॉग 2026 में यूपी की आवाज बनी बलिया की बेटी स्मृति सिंह

12/09/2026
Main Slider

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/09/2026
CM Yogi inaugurated the 5th Gomti Book Festival-2026
उत्तर प्रदेश

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

12/09/2026
Council schools
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने परिषदीय स्कूलों में निगरानी और चाइल्ड ट्रैकिंग को दी रफ्तार, 6.55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में विकास कार्यों का रियलिटी चेक, विधानसभा समिति ने तटबंध से अस्पताल तक लिया जायजा

12/09/2026
Next Post
shot

सिरफिरे ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली

यह भी पढ़ें

Honda HR-v

ऑटोमोबाईल कंपनी होंडा की नई एचआर-वी में हैं गजब के फीचर्स

25/01/2021
Arshi Khan

अर्शी खान को सताया सगाई टूटने का डर, अपने रिश्ते को लेकर किया ये खुलासा 

23/08/2021
Train

ट्रेन को दुर्घटना से बचाने में चली गई 6 यात्रियों की जान, जानें पूरा मामला

12/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version