• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस ने आयकर विभाग के वरिष्ठ लिपिक की हत्या का खुलासा करते हुए दावा किया कि अवैध संबंधो का विरोध करने पर महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करायी। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डे ने गुरूवार को बताया कि 28 जून को आयकर विभाग के बड़े बाबू अनुराग चौधरी की पत्नी ने 26/27 जून की रात पति के लापता होने की रिपोर्ट थाना हाईवे पर दर्ज कराई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने जब अलीगढ निवासी मृतक के परिजनों से बात की तो उन्होंने इस हत्या में मृतक की पत्नी और बिजलीकर्मी अलीगढ़ निवासी रविन्द्र उर्फ राहुल पर शक जाहिर किया और इसी आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसएसपी के अनुसार आज रविन्द्र की गिरफ्तारी (Arrested)  के बाद इस हत्या से पर्दा उठा। रविन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसके और मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी अनुराग चौधरी को हो गई थी। इसके बाद पति पत्नी में आए दिन इसे लेकर तकरार होती थी। अनुराग कभी कभी अपनी पत्नी की पिटाई भी कर देता था।

पुलिस के अनुसार बनाई गई योजना के क्रम में 26/27 जून को रविन्द्र ने अनुराग को काफी शराब पिलाई और फिर उसे घुमाने के बहाने रविन्द्र उसी की स्कूटी से यमुना पुल तक ले गया जहां पर उसने अनुराग को यमुना में गिरा दिया।जिसका शव पुलिस को पांच जुलाई को गोकुल बैराज पर मिला था। रविन्द्र को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है जब कि अनुराग की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

Next Post

15 करोड़ का अफीम डोडा के साथ तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Three thugs were arrested and sent to jail

15 करोड़ का अफीम डोडा के साथ तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

साइबर ठगों पर खाकी का ‘डिजिटल वज्रपात’

03/10/2026
cm yogi

युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नबीनः मुख्यमंत्री

25/01/2026
Suresh Raina

काशी को 2024 के अंत तक मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

26/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version