• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकर ठीक करने वाला ही निकला चोर, भारी मात्रा में जेवरात हुए बरामद

Writer D by Writer D
31/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बैंक ऑफ बड़ौदा किदवई नगर के-ब्लॉक के लॉकर कांड का खुलासा कर दिया है। लॉकर काटकर जेवर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। लॉकर से चुराए गए भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए गए है। लॉकर ठीक करने वाले व्यक्ति ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वह लाकर ड्रिल ओपन करने वाली कंपनी का कर्मचारी था। पूछताछ में कर्मचारी अकेले ही घटना को अंजाम देने की बात कबूल रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि कर्मचारी अकेले घटना नहीं कर सकता।

पुलिस कमिश्नर बी.पी. जोगदंड ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि नौबस्ता थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उसके बाद जाँच पड़ताल करने के पर लॉकर ठीक करने वाले रोहित शुक्ला पर पुलिस को शक हुआ था। उसको गिरफ्तार (Arrested) कर उसके पास से जेवरात बरामद किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक कंपनी के माध्यम से रोहित विभिन्न बैंकों के खराब लॉकर को ठीक करने का काम करता है। बैंक के बुलाने पर रोहित बैंक गया था। वहां पर उसने लॉकर ठीक करने के साथ दूसरे लॉकर को खोलकर जेवरात चोरी किए थे।

पुलिस कमिश्नर बी. पी. जोगदंड ने बताया कि जब रायपुरवा थाना क्षेत्र निवासी रोहित से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है। उनका यह भी कहना था कि इसमें बैंक की भी लापरवाही सामने आई है जिसको लेकर आरबीआई को पत्र लिखा जाएगा।

लॉकर काटकर चोरी किए गए थे जेवरात

एसीपी नौबस्ता अभिषेक प्रकाश पांडेय ने बताया कि नौबस्ता बसंत विहार निवासी रमा अवस्थी का बैंक ऑफ बड़ौदा किदवई नगर के-ब्लॉक में लॉकर है। बीते 24 मार्च को रमा अवस्थी अपना लॉकर जांचने पहुंचीं तो होश उड़ गए। बगैर चाबी के ही लॉकर खुल गया और उसमें रखे डेढ़ करोड़ के जेवरात गायब थे। पुलिस ने मामले में लॉकर इंचार्ज स्वाती मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हुआ।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

मोटरसाइकिल सवार दो होमगार्ड को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Next Post

मीट फैक्ट्री में मिला युवक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
The entire family was found dead

मीट फैक्ट्री में मिला युवक का शव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मान देने के लिए थैंक्यू योगी जी

27/02/2025
Baba Vishwanath

हर-हर महादेव के उदघोष से गूंज रहा बाबा विश्वनाथ का दरबार, कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा

18/02/2023

निवेश को बढ़ावा देने के लिए बनी नई इलेक्ट्रानिक पालिसी : सिद्धार्थ नाथ

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version