• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निपरीक्षा के लिए तैयार, 2 दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Writer D by Writer D
15/09/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

इन्होंने मुझपर और मनीष सिसोदिया पर इल्जाम लगाए। मैं आज आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान। मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था। आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना। आप जब जिता दोगे तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा। विधायक दल की बैठक होगी। मैं और मनीष सिसोदिया जनता की अदालत में जा रहे हैं। अगर हम ईमानदार हैं तो वोट देना वरना मत देना। इसका मतलब साफ है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला।

आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति बदली

उन्होंने (Arvind Kejriwal) कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति बदली। हमारी पार्टी ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। उनकी साजिशें हमारे चट्टान जैसे हौसलों को नहीं तोड़ पाईं, हम फिर से आपके बीच में हैं। हम देश के लिए यूं ही लड़ते रहेंगे, बस आप सब लोगों का साथ चाहिए। एक क्रांतिकारी सीएम को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि इन्होंने मुझे भ्रष्टाचार के लिए नहीं पार्टी और सरकार तोड़ने के लिए जेल भेजा था।

लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने इस्तीफा नहीं दिया

इनको लगा कि जेल भेजकर केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के हौंसले को तोड़ देंगे। दिल्ली और पंजाब में सरकार बना लेंगे। मगर ना केजरीवाल टूटा ना हमारे विधायक और कार्यकता।

13 PCS अफसरों के तबादले, 24 घंटें में IAS के बाद PCS हुए इधर से उधर

केजरीवाल ने कहा कि ये कहते हैं कि जेल में इस्तीफा क्यों नहीं दिया तो लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने इस्तीफा नहीं दिया। ये इनका नया फॉर्मुला है। जहां इनकी सरकार ना बने वहां के मुख्यमंत्री को पकड़कर जेल में डाल दो जैसे हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया। अभी कोर्ट ने भी पूछा कि जेल से सरकार क्यों नहीं चल सकती?

मैं सभी मुख्यमंत्रियों से कहता हूं कि आप इस्तीफा मत देना

उन्होंने कहा कि मैं सभी मुख्यमंत्रियों से कहता हूं कि आप इस्तीफा मत देना। इनका ये फॉर्मुला भी हमने फेल कर दिया क्योंकि हम ईमानदार हैं। मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनकी कृपा से हम बड़ी बड़ी मुश्किलों से निकल आते हैं। केजरीवाल ने कहा कि जेल में मुझे सोचने और पढ़ने का काफी वक्त मिला। जेल में मैंने शहीद भगत सिंह की डायरी पढ़ी। जेल में गीता और रामायण पढ़ी।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

खाटूश्याम दर्शन काे जा रहे छह श्रद्धालुओं की माैत

Next Post

चंपावत में भूस्खलन, मलबे की चपेट में आकर डीएम ऑफिस के बाबू की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
Next Post
Landslide

चंपावत में भूस्खलन, मलबे की चपेट में आकर डीएम ऑफिस के बाबू की मौत

यह भी पढ़ें

Supreme Court - stray dogs

Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, मुख्य सचिवों को सशरीर पेश होने का आदेश

31/10/2025
CM Yogi

‘मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा था?’, ज्ञानवापी मस्जिद पर बोले सीएम योगी

31/07/2023
Bihar D.El.Ed

इस दिन होगी BEd की प्रवेश परीक्षा, फेस शील्ड लगाकर अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version