• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल पर पदयात्रा में शख्स ने फेंका तरल पदार्थ, पुलिस ने युवक को पकड़ा

Writer D by Writer D
30/11/2024
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान पानी फेंका गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर पानी फेंकने की कोशिश की। इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम अशोक झा बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर किसी लिक्विड छिड़कने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि लिक्विड छिड़कने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इस इस घटना पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली में जब एक पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कहां जाएगा?

बताया जाता है कि केजरीवाल एक घेरे के पीछे खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी हमलावर उनके पास आया और उन पर तरल पदार्थ छिड़क दिया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी फैल गई। काफिले में मौजूद कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को दबोच कर उसे काबू में कर लिया।

इस दौरान AAP समर्थकों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में केजरीवाल और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को अपना चेहरा पोंछते देखा गया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है, जिसे स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया है।

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए इस हमले के बारे में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज का दावा- जिंदा जलाने की कोशिश

घटना के बाद दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। उन पर स्पिरिट से हमला किया गया है। आरोपी के एक हाथ में स्पिरिट तो दूसरे हाथ में माचिस थी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी दिल्ली पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

कहां-कहां हुआ केजरीवाल पर हमला

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा- भाजपा ने नांगलोई में उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला हुआ। इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने कानून व्यवस्था के मसले पर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

महाकुंभ में तेजी से हो रहा पांटून पुलों का निर्माण

Next Post

‘पेंट माई टाॅयलेट’ अभियान अंतर्गत 4700 से अधिक शौचालयों पर हुई वॉल पेंटिंग और सौन्दर्यीकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Next Post
Swachh Shauchalaya Humari Zimmedari

'पेंट माई टाॅयलेट' अभियान अंतर्गत 4700 से अधिक शौचालयों पर हुई वॉल पेंटिंग और सौन्दर्यीकरण

यह भी पढ़ें

Shri Kashi Vishwanath Dham

सात साल में ‘श्री काशी विश्वनाथ’ मंदिर की आय में हुई चार गुना वृद्धि

23/06/2024
cm yogi

राज्य में टेस्टिंग कार्य को पूरी तेजी से किया जाय संचालित : योगी

19/09/2020
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

04/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version