• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘माता-पिता के साथ कर रहा हूं दिल्ली पुलिस का इंतजार…’, केजरीवाल ने पोस्ट की तस्वीर

Writer D by Writer D
23/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया पर माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि वह माता-पिता और पत्नी के साथ दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने (पुलिसवालों ने) नहीं बताया है कि वह आएंगे या नहीं।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में कहा,’मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था। लेकिन वो आएंगे या नहीं- इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।’

दरअसल, दिल्ली पुलिस की एक टीम आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर उनके माता-पिता से पूछताछ करने के लिए 11।30 बजे जाने वाली थी। केजरीवाल के माता-पिता की तरफ से यह टाइम दिया गया था, लेकिन तय समय के कुछ देर पहले ही दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर आज पूछताछ से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि उनकी टीम केजरीवाल के माता-पिता से कब पूछताछ करेगी और आज टाइम देने के बाद भी पूछताछ क्यों नहीं की गई।

बता दें कि स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से कथित मारपीट के मामले में ये पूछताछ होनी है। पूछताछ के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना घटी सीएम केजरीवाल के माता-पिता घर पर ही मौजूद थे। दरअसल, पुलिस इस मामले में घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करना चाहती है। सीएम केजरीवाल ने एक दिन पहले ही दावा कर दिया था कि दिल्ली पुलिस अब उनके माता-पिता से पूछताछ करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा था,’दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी।’

बहस के बाद मारपीट करने का लगा है आरोप

सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में बताया है कि जब वो 13 मई को सीएम हाउस गई थीं, तब अरविंद केजरीवाल के माता और पिता और सुनीता केजरीवाल ब्रेकफास्ट कर रहे थे। स्वाति ने तीनों को मॉर्निंग विश किया था और फिर डायनिंग हाल में आ गई थीं, जहां बहस के बाद उनके साथ मारपीट की गई। बता दें कि AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार फिलहाल 5 दिनों की पुलिस हिरासत में हैं।

मालीवाल केस में केजरीवाल के माता-पिता से थोड़ी देर में होगी पूछताछ

एक दिन पहले ही सीएम केजरीवाल ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी थी। केजरीवाल ने कहा था कि वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और न्याय मिले। केजरीवाल ने कहा था, ‘मामला फिलहाल विचाराधीन है और मेरी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। न्याय मिलना चाहिए। मामले के दो वर्जन हैं। पुलिस को दोनों वर्जन की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।’

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational newsswati maliwal case
Previous Post

तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर पर की ऐसी पार्टी, बोले- लोगों को मिर्ची लग रही…

Next Post

दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति रईसी को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका को याद करेगा हरियाणा : नायब सैनी

10/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में Physics Wallah की डिजिटल यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, विधानसभा में बिल पास

10/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री: नायब सैनी

10/08/2026
Former JPSC Chairman L. Khiangte arrested.
Main Slider

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

10/08/2026
A flood of Kanwariyas in Haridwar
उत्तराखंड

हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, 3.19 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

10/08/2026
Next Post
Ibrahim Raisi

दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति रईसी को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

यह भी पढ़ें

देशभर में एक दिन में 15,786 लोग हुए संक्रमित, 231 की मौत

22/10/2021
Jacqueline Fernandez

दिवाली पर जैकलीन को मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई एक्ट्रेस की बेल

22/10/2022
arrested

25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version